टी20: ऑस्ट्रेलिया का पलटवार! जॉर्जिया-मूनी की शतकीय साझेदारी से भारत 19 रन से हारा, सीरीज 1-1

टी20: जॉर्जिया-मूनी के बीच शतकीय साझेदारी, भारत को 19 रन से हराकर बराबरी पर ऑस्ट्रेलिया


कैनबरा, 19 फरवरी। ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ मनुका ओवल में गुरुवार को खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में 19 रन से जीत दर्ज की। इसी के साथ मेजबान टीम ने तीन मुकाबलों की सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है।

भारत ने सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर 15 फरवरी को खेले गए मैच में डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर 21 रन से जीत दर्ज की थी। अब सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला 21 फरवरी को एडिलेड में खेला जाएगा।

गुरुवार को खेले गए इस मैच में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 5 विकेट खोकर 163 रन बनाए। इस टीम को जॉर्जिया वोल और बेथ मूनी की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 14.5 ओवरों में 128 रन जुटाए। बेथ मूनी 39 गेंदों में 4 चौकों के साथ 46 रन बनाकर आउट हुईं। इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई पारी में कोई बड़ी साझेदारी देखने को नहीं मिल सकी। जॉर्जिया ने 57 गेंदों में 88 रन बनाए। उनकी इस पारी में 1 छक्का और 11 चौके शामिल रहे।

इनके अलावा, एश्ले गार्डनर (नाबाद 10) दहाई का आंकड़ा छूने वालीं तीसरी खिलाड़ी रहीं। भारत की तरफ से अरुंधति रेड्डी ने सर्वाधिक 2 विकेट हासिल किए, जबकि रेणुका ठाकुर ने 1 विकेट निकाला।

इसके जवाब में भारतीय टीम निर्धारित ओवरों में 9 विकेट खोकर 144 रन ही बना सकी। टीम इंडिया को शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 6.4 ओवरों में 57 रन की साझेदारी की। शेफाली 23 गेंदों में 5 चौकों के साथ 29 रन बनाकर आउट हुईं, जबकि मंधाना ने 24 गेंदों में 31 रन बनाए।

टीम इंडिया 71 के स्कोर तक अपने 3 विकेट खो चुकी थी। यहां से कप्तान हरमनप्रीत कौर ने ऋचा घोष के साथ चौथे विकेट के लिए 43 गेंदों में 55 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 126 के स्कोर तक पहुंचाया।

टीम इंडिया ने 16.5 ओवरों में 126 के स्कोर पर अपना चौथा विकेट गंवाया, जिसके बाद विकेटों का पतझड़ लग गया। 133 के स्कोर तक भारत के 9 विकेट गिर गए थे, जहां से जीत बेहद मुश्किल हो गई थी। इस बीच कप्तान कौर ने 36 रन की पारी खेली, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सकीं।

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से एश्ले गार्डनर ने सर्वाधिक 3 विकेट निकाले, जबकि किम गार्थ, एनाबेल सदरलैंड और सोफी मोलिन्यूक्स ने 2-2 विकेट हासिल किए।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top