मध्य प्रदेश में ओला-बारिश से हुए नुकसान के सर्वे के निर्देश: एदल सिंह कंषाना

मध्य प्रदेश में ओला-बारिश से हुए नुकसान के सर्वे के निर्देश: एदल सिंह कंषाना


भोपाल, 19 फरवरी। मध्य प्रदेश में बेमौसम बारिश और ओला गिरने से फसलों को नुकसान हुआ है। राज्य के किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री एदल सिंह कंषाना ने अधिकारियों को सर्वे करने के निर्देश दिए हैं।

राज्य के कृषि मंत्री कंषाना ने कहा कि राज्य सरकार किसानों के हितों की रक्षा के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है और हर परिस्थिति में किसानों के साथ मजबूती से खड़ी है। हाल ही में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हुई वर्षा एवं ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों के नुकसान की राहत राशि देने के लिए गंभीरता से कार्य किया जाएगा।

कृषि मंत्री कंषाना ने कहा कि जिन-जिन जिलों में वर्षा और ओलावृष्टि की घटनाएं सामने आई हैं, वहां तत्काल प्रभाव से जांच के आदेश दे दिए गए हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि सर्वे कार्य पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ शीघ्र पूर्ण किया जाए, ताकि प्रभावित किसानों को राहत राशि का भुगतान समय पर किया जा सके।

उन्होंने किसानों को आश्वासन दिया है कि किसी भी किसान को नुकसान की स्थिति में अकेला नहीं छोड़ा जाएगा और राज्य सरकार हर संभव सहायता प्रदान करेगी।

कृषि मंत्री कंषाना ने किसानों से अपील की है कि वे धैर्य बनाए रखें तथा स्थानीय प्रशासन के साथ सहयोग करें। सरकार की प्राथमिकता है कि किसानों को शीघ्र राहत प्रदान कर उनकी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ किया जाए। राज्य सरकार किसानों के हित में निरंतर कार्य कर रही है और भविष्य में भी किसान कल्याण के लिए हर आवश्यक कदम उठाएगी।
 

Similar threads

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
8,513
Messages
8,545
Members
19
Latest member
Jessantict5434
Back
Top