आम्रपाली दुबे की 'सीआईडी बहू' खोलेगी ससुराल के गहरे राज! 21 फरवरी को होगा धमाकेदार टीवी प्रीमियर

'सीआईडी बहू' खोलेगी ससुराल के राज, आम्रपाली दुबे की नई फिल्म का टीवी प्रीमियर 21 फरवरी को


मुंबई, 19 फरवरी। भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'सीआईडी बहू' का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर बहुत जल्द होने जा रहा है। यह फिल्म एक ऐसी बहू की कहानी है जो ससुराल में छिपे हुए राजों को उजागर करती है।

अभिनेत्री ने गुरुवार को इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर फिल्म का क्लिप पोस्ट किया। इसमें उन्होंने लिखा, "फिल्म 'सीआईडी बहू' का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर 21 फरवरी शाम 5:30 बजे होगा।"

आम्रपाली दुबे एक बार फिर फिल्म के जरिए दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार हैं। अनंजय रघुराज द्वारा निर्देशित फिल्म का निर्माण प्रेम राय ने किया है। सह-निर्माता शाइस्ता खान हैं। संगीत साजन मिश्रा ने दिया है, जबकि इसके गीत के बोल ओम झा ने लिखे हैं।

फिल्म में मनोरंजन के साथ घरेलू घोटालों, ससुराल की साजिशों और बहू के साहस को दिखाया गया है। इस फिल्म की कास्ट काफी दिलचस्प है। इसमें आम्रपाली दुबे के साथ राज सिंह राजपूत, पूजा ठाकुर, अयाज खान, साहिल सिद्दीकी, श्वेता वर्मा, रंभा साहनी, विद्या सिंह, संजीव के मिश्रा, ससिता रॉय, निहाल सिंह और शियान्श सिंह जैसे मंझे हुए कलाकार शामिल हैं।

फिल्म के मेकर्स पहले इसका ट्रेलर जारी कर चुके हैं। 4 मिनट 49 सेकंड के ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे एक समझदार और हिम्मती बहू पूरे घर की दिशा बदल देती है। सस्पेंस, ड्रामा और फैमिली इमोशन से भरपूर ट्रेलर की शुरुआत एक ऐसे परिवार से होती है, जो आर्थिक तंगी से जूझ रहा होता है। घर में सब कुछ ठीक नहीं है और इसके पीछे की असली वजह हैं जेठ और जेठानी, जो चोरी-छिपे खेत और दुकान का सामान बेचकर पैसे कमा रहे होते हैं।

उसी समय अभिनेत्री आम्रपाली घर में नई नवेली बहू बनकर आती हैं। धीरे-धीरे वे अपने फोन में चोरी के हुए सबूत को रिकॉर्ड करके इस साजिश का पर्दाफाश करती हैं।
 

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
8,513
Messages
8,545
Members
19
Latest member
Jessantict5434
Back
Top