Adobe का छात्रों को बड़ा तोहफा: भारत में लाखों को AI क्रिएटिविटी के लिए Firefly, Photoshop जैसे टूल मुफ्त

भारत में लाखों छात्रों के लिए एआई क्रिएटिविटी बढ़ाएगा एडोब; फ्री मिलेंगे फायरफ्लाई, फोटोशॉप और एक्रोबैट जैसे टूल: शांतनु नारायण


नई दिल्ली, 19 फरवरी। एडोब के चेयरमैन और सीईओ शांतनु नारायण ने गुरुवार को कहा कि कंपनी भारत में लाखों छात्रों के लिए रचनात्मकता के अवसर बढ़ा रही है और उन्हें एआई कौशल से सशक्त बना रही है, जिससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।

राष्ट्रीय राजधानी के भारत मंडपम में आयोजित 'इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026' के दौरान उन्होंने कहा कि वे यह देखने के लिए उत्साहित हैं कि भारत के छात्र एडोब के टूल्स से क्या नया निर्माण करते हैं और कैसे 'विकसित भारत' के लक्ष्य को गति देते हैं।

एडोब ने एआई आधारित रचनात्मकता और उत्पादकता को बढ़ावा देने के लिए एक रणनीतिक निवेश की घोषणा की है, जिससे देश की नई पीढ़ी को तैयार किया जा सके।

कंपनी ने कहा कि वह अपने प्रमुख टूल जैसे एडोब फायरफ्लाई, फोटोशॉप और एक्रोबैट को भारत के मान्यता प्राप्त उच्च शिक्षण संस्थानों के माध्यम से छात्रों को मुफ्त उपलब्ध कराएगी। इससे छात्र एआई-फर्स्ट करियर के लिए तैयार हो सकेंगे।

इस टूलकिट के जरिए छात्रों को एडोब के रचनात्मक और उत्पादकता सॉफ्टवेयर के साथ पाठ्यक्रम, प्रशिक्षण और प्रमाणपत्र भी मिलेंगे, जिससे वे पढ़ाई पूरी करने के बाद अलग पहचान बना सकें।

एआई सीखते समय छात्रों को एडोब के जेनरेटिव एआई मॉडल का सुरक्षित और व्यावसायिक उपयोग के लिए तैयार कंटेंट मिलेगा। साथ ही उन्हें अन्य जेनरेटिव एआई मॉडलों के साथ भी काम करने की सुविधा दी जाएगी।

एडोब फायरफ्लाई, जो एक ऑल-इन-वन क्रिएटिव एआई स्टूडियो है, में गूगल, ओपेनएआई और रनवे जैसे साझेदारों के मॉडल शामिल हैं। इससे छात्रों को अपनी पसंद और जरूरत के अनुसार काम करने की स्वतंत्रता मिलेगी। वहीं एक्रोबैट प्रो की मदद से छात्र टेक्स्ट और इमेज को आसानी से एडिट कर सकेंगे और बेहतर तरीके से सहयोग कर पाएंगे।

कंपनी का यह ऐलान सरकार के 'क्रिएट इन इंडिया' विजन को मजबूत करता है और केंद्रीय बजट 2026 के उस लक्ष्य को भी समर्थन देता है, जिसमें 2030 तक एनीमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग और कॉमिक्स (एवीजीसी) क्षेत्र में 20 लाख नौकरियां सृजित करने का लक्ष्य रखा गया है।

सरकार के साथ साझेदारी में एडोब अपने एआई-फर्स्ट ऑफर और इंडस्ट्री समर्थित पाठ्यक्रम को 15,000 स्कूलों और 500 कॉलेजों में मुफ्त उपलब्ध कराएगी, जहां कंटेंट क्रिएटर लैब स्थापित किए जाएंगे।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top