आचार्य प्रमोद कृष्णम का राहुल गांधी पर तीखा वार: 'लाइलाज बीमारी' से ग्रस्त राहुल अब पूरे देश के लिए बन चुके खतरा

राहुल गांधी कांग्रेस के साथ-साथ देश के लिए भी बन चुके हैं समस्या: आचार्य प्रमोद कृष्णम


संभल, 19 फरवरी। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू के लोकसभा में दिए बयान के बाद अब कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला है। उनका कहना है कि राहुल गांधी को लाइलाज बीमारी है। पहले वे सिर्फ कांग्रेस पार्टी के लिए खतरा थे लेकिन अब पूरे देश के लिए समस्या बन चुके हैं।

कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "राहुल गांधी के कार्य अलगाववादियों से मिलते-जुलते हैं। जिस प्रकार कश्मीर में अलगाववादी समूह सक्रिय थे और अव्यवस्था फैलाने वाले अराजकतावादी भी हैं, वैसे ही उनका व्यवहार भी अराजकतावादियों जैसा ही है। सवाल यह है कि वे ऐसा क्यों करते हैं? यह एक महत्वपूर्ण प्रश्न है। राहुल गांधी सबसे बड़ा खतरा कांग्रेस के लिए ही हैं और अब लगता है कि वे धीरे-धीरे राष्ट्र के लिए भी बड़ी समस्या बनते जा रहे हैं और उसके पीछे का कारण है उनकी लाइलाज बीमारी।"

वहीं जगतगुरु परमहंस आचार्य ने कहा, "इंडिया गठबंधन में राहुल गांधी अधिक उपयुक्त प्रतीत होते हैं, हालांकि अखिलेश यादव भी सक्षम हैं, लेकिन ऐसा लगता है कि उन्हें भी पारंपरिक संस्थाओं से असहजता महसूस हो रही है। ऐसा असहज महसूस करने वाला कोई भी व्यक्ति भारतीय, इंडिया गठबंधन में अपनी दावेदारी पेश कर सकता है। ममता बनर्जी पर भी गंभीर आरोप लगे हैं, और वे भी अपनी योग्यता का दावा कर सकती हैं।"

इससे पहले गुरुवार को केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने लोकसभा में राहुल गांधी द्वारा किए जा रहे व्यवहार पर निशाना साधा और याद दिलाया कि जब वे विपक्ष में थे, तब उन्होंने कभी भी स्पीकर पर पेपर फेंकने या हंगामा करने की कोशिश नहीं की थी। विपक्ष के हंगामे की वजह से सदन की कार्रवाई बाधित होती है और विकासशील मुद्दों पर बात नहीं हो पाती है।

उनका कहना है कि जिस तरीके की हरकतें राहुल गांधी सदन में करते हैं, वे माओवादियों और उग्रवादियों से मिलती हैं। उनके इसी बयान का समर्थन पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने किया है।

इससे पहले गिरिराज सिंह ने भी राहुल गांधी के किसानों को लेकर दिए हालिया बयान को भ्रामक बताया था। उन्होंने दावा किया कि जैसे विपक्ष के राफेल वाले बयानों में कोई सत्यता नहीं थी, वैसे ही ये किसानों के बीच भ्रम की स्थिति पैदा करना चाहते हैं लेकिन इससे होगा कुछ नहीं। उन्होंने अपने बयान में राहुल गांधी को अर्बन नक्सल तक करार दिया और जेल में डाल देने की बात भी कही क्योंकि उनके बयान पाकिस्तान के दुश्मनों से ज्यादा मिलते हैं।
 

Similar threads

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
8,470
Messages
8,502
Members
19
Latest member
Jessantict5434
Back
Top