बेंगलुरु कचरा विवाद में CT रवि का Congress पर प्रहार: 'ब्रांड बैंगलोर' तो बस 'भ्रष्टाचार' का नया नाम है

बेंगलुरु कचरा विवाद: भाजपा का कांग्रेस पर तीखा प्रहार; सीटी रवि बोले- 'ब्रांड बैंगलोर' का असली मतलब 'भ्रष्टाचार'


बेंगलुरु, 19 फरवरी। कर्नाटक भाजपा के विधायकों ने गुरुवार को बेंगलुरु में चल रहे कचरा निपटान विवाद को लेकर एक बार फिर से तीखी बयानबाजी की। भाजपा विधायकों ने कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार केवल बोलती है, कुछ काम नहीं कर पा रही है।

भाजपा विधायक सीटी रवि ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार हमेशा ब्रांड बैंगलोर की बात करते हैं। उनके ब्रांड बैंगलोर का मतलब है भ्रष्टाचार। ये लोग केवल जनता को बेवकूफ बना रहे हैं और कुछ काम नहीं कर पा रहे हैं। जनता की समस्या सुनने वाला कोई नहीं है।

भाजपा की राज्य कार्यकारिणी बैठक पर भाजपा विधायक सीटी रवि ने कहा, "भाजपा हमेशा संगठन को मजबूत करने और विस्तार के लिए काम करती है। इसकी वजह से हम यहां लोगों से बातचीत कर उनकी बातें आगे ले जा सकते हैं। भाजपा हमेशा सबके साथ खड़ी रहती है। हमारी ताकत ही हमारे कार्यकर्ता हैं। जनता को भी पता है कि कौन सी पार्टी उनका साथ दे रही है।"

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए सीटी रवि ने कहा कि कांग्रेस के नेता ही राहुल गांधी को अपना नेता नहीं मान रहे हैं। इसके बाद उनकी हरकतों से जनता भी उन्हें नकार रही है। यह बात सबको पता है, इसमें कुछ नया नहीं है। उनका गठबंधन भी जनता ने नकार दिया है, इसीलिए वह लगातार हर चुनाव में हारते जा रहे हैं।

सीटी रवि ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी लगातार जनता के हित में काम कर रहे हैं। इसमें कोई दो राय नहीं है। जहां-जहां भाजपा की सरकार है, वहां के लोग खुश हैं। जनता को भी पता है कि कौन सी सरकार उनके हित में काम कर रही है।

उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार पर निशाना साधते हुए भाजपा विधायक एस सुरेश कुमार ने कहा, "डीके शिवकुमार को उपमुख्यमंत्री होने के नाते, मुझे लगता है कि उन्हें उन लोगों की हालत समझनी चाहिए। बड़ापुर और महादेवपुरा दोनों जगहों पर, सारा कचरा वहीं जमा हो रहा है और इससे लोगों को दिक्कत हो रही है। इस मुद्दे पर बात करने के बजाय, उन्हें कहना चाहिए था कि मैं विधायकों से बात करूंगा, मैं बस देखूंगा कि यह मुद्दा हल हो जाए।"

कर्नाटक कचरा विवाद पर भाजपा प्रवक्ता अजय आलोक ने कहा, "कर्नाटक में कांग्रेस सरकार खुद भ्रष्ट हो गई है, और इस भ्रष्टाचार में भी पैसा कमाने की होड़ लगी हुई है। कल ही हमने देखा कि उनके नाम पर 10-10 प्लॉट अलॉट किए गए, जिससे गांधी परिवार को फायदा हुआ।"
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top