टी20 विश्व कप में शीर्ष स्थान के लिए श्रीलंका और जिम्बाब्वे में महामुकाबला, कौन बनेगा ग्रुप का सरताज?

टी20 विश्व कप: श्रीलंका और जिम्बाब्वे के बीच होगी 'श्रेष्ठता' की जंग, ऐसा है हेड टू हेड रिकॉर्ड


कोलंबो, 19 फरवरी। श्रीलंका और जिम्बाब्वे टी20 विश्व कप 2026 का अपना आखिरी ग्रुप स्टेज मुकाबला गुरुवार को आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो में खेलेंगी। सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर चुकी दोनों टीमें ग्रुप बी में शीर्ष स्थान हासिल करने के लिए जोर लगाएंगी। इसलिए ये मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है।

ग्रुप बी में श्रीलंका फिलहाल शीर्ष स्थान पर काबिज है। श्रीलंका ने अपने तीन मैच जीते हैं और उसके 6 अंक हैं। श्रीलंका ने आयरलैंड को 20 रन से, ओमान को 105 रन से और ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराया है। जिम्बाब्वे के खिलाफ जीत हासिल कर श्रीलंका अपने शीर्ष स्थान को बरकरार रखने उतरेगी।

जिम्बाब्वे ने विश्व कप में अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया है। सिकंदर रजा की कप्तानी वाली इस टीम ने ग्रुप स्टेज के अपने शुरुआती 2 मैच जीते। ओमान के खिलाफ 8 विकेट से जीत हासिल करने वाली श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया था। आयरलैंड के खिलाफ मैच बारिश की वजह से धुल गया था। इस मैच से मिले 1 अंक लेकर कुल 5 अंक के साथ जिम्बाब्वे ग्रुप में दूसरे स्थान पर है। श्रीलंका के खिलाफ जीत हासिल कर जिम्बाब्वे 7 अंक के साथ ग्रुप में पहले स्थान पर रहते हुए सुपर-8 में प्रवेश करना चाहेगी।

जिम्बाब्वे और श्रीलंका के बीच अब तक 11 टी20 मुकाबले खेले गए हैं। श्रीलंका ने 8 मैचों में जीत हासिल की है। जिम्बाब्वे 3 मैचों में विजयी रही है।

जिम्बाब्वे के लिए इस विश्व कप में ब्रायन बेनेट श्रेष्ठ स्कोरर हैं। वे 2 पारियों में 112 रन बना चुके हैं। वहीं, ब्लेसिंग मुजरबानी 2 मैचों में 7 विकेट लेकर शीर्ष गेंदबाज हैं। श्रीलंका के खिलाफ टीम मैनेजमेंट और कप्तान रजा दोनों खिलाड़ियों से अपना फॉर्म बरकरार रखने की उम्मीद करेंगे। श्रीलंका को पथुम निसांका और कुसाल मेंडिस से एक बार फिर निर्णायक पारियों की उम्मीद रहेगी।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top