आइकॉनिक गोल्ड अवॉर्ड्स में छलकी सितारों की खुशी: वरुण जेठवा, अनुपम खेर ने जीता कला और मेहनत का सम्मान

आइकॉनिक गोल्ड अवॉर्ड्स में सितारों की महफिल: वरुण जेठवा से लेकर अनुपम खेर तक, कला और कड़ी मेहनत का हुआ सम्मान


मुंबई, 18 फरवरी। जब किसी कलाकार की मेहनत को सराहा जाता है तो उसकी खुशी उनके चेहरे पर झलकती है। इस बीच सितारों के लिए आइकॉनिक गोल्डन अवॉर्ड्स आयोजित करवाए गए। इस कार्यक्रम में मनोरंजन जगत के कई कलाकारों ने शिरकत की।

इस दौरान मौजूदा सितारों ने समाचार एजेंसी आईएएनएस के साथ अपनी खुशी जाहिर की। अभिनेता वरुण जेठवा ने बातचीत में कहा, "मैं बहुत खुश हूं कि मुझे यहां पर बुलाया गया है। यहां पर मुझे अवॉर्ड मिलने वाला है। मेरे लिए लोगों का प्यार और यह अवॉर्ड दोनों बराबर महत्वपूर्ण हैं।"

इसी के साथ ही, अभिनेता ने फिल्म होमबाउंड के ऑस्कर न मिलने पर कहा, "फिल्म ऑस्कर तक नहीं पहुंच पाई, लेकिन दर्शकों ने भरपूर प्यार दिया। भारतीय और अंतरराष्ट्रीय दर्शकों को फिल्म बहुत पसंद आई। मेरे लिए यह हर तरफ से जीत ही है।"

टेनिस खिलाड़ी सानिया नेहवाल ने भी शिरकत की। उन्होंने कहा, "वैसे तो मुझे स्पोर्ट्स पर्सन के तौर पर कई अवॉर्ड्स मिलते रहते हैं, लेकिन गोल्डन आइकॉनिक अवॉर्ड्स की तरफ से सम्मानित होना भी मेरे लिए बहुत उत्साहजनक है, जिसके लिए मैं बहुत खुश हूं।"

अभिनेत्री निम्रत कौर ने कहा, "मुझे यहां बहुत अच्छा लग रहा है। दर्शकों का प्यार हमारे लिए हमेशा सबसे ऊपर है। काम की सराहना होना अच्छा लगता है। अवॉर्ड और दर्शकों का प्यार मिलने से और बेहतर काम करने का मौका मिलता है।"

दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने इवेंट में पहुंचकर खुशी जताई। उन्होंने प्रोड्यूसर हरमन और शुभांगी का जिक्र करते हुए कहा, "यहां आकर बहुत अच्छा लग रहा है। हमने अपनी फिल्म के लिए कड़ी मेहनत की है। जब काम सराहा जाता है तो खुशी और बढ़ जाती है। यह उत्सव जैसा महसूस हो रहा है।"

वहीं, शुभांगी ने आईएएनएस के साथ बात करते हुए कहा कि ये अवॉर्ड उनका पहला अवॉर्ड है, जिसके लिए वे काफी उत्साहित हैं। उन्होंने कहा, "मैं उत्साहित होने के साथ बहुत नर्वस भी हूं क्योंकि यह मेरा डेब्यू अवॉर्ड है।"

फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने कहा, "यह मेरा पहला आइकॉनिक गोल्ड अवॉर्ड है, तो उम्मीद तो अवार्ड की है, और यहां होने पर मैं बहुत खुश हूं, और अवार्ड भी जरूरी है। दर्शकों का प्यार भी अवार्ड एक तरह की विश्वास दिलाता है कि दर्शक आपको प्यार दे रहे हैं।"
 

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
8,266
Messages
8,298
Members
19
Latest member
Jessantict5434
Back
Top