बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, पेद्दाजोजेर जंगल में माओवादियों के 7 फुट ऊंचे स्मारक पर चला बुलडोजर

बीजापुर : सुरक्षाबलों की कार्यवाही में पेद्दाजोजेर के जंगल में माओवादी स्मारक किया गया ध्वस्त


बीजापुर, 18 फरवरी। नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। थाना गंगालूर क्षेत्र के पेद्दाजोजेर जंगल में सुरक्षा बलों ने संयुक्त कार्रवाई के दौरान माओवादियों द्वारा निर्मित लगभग 7 फीट ऊंचे अवैध स्मारक को ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई डीआरजी, एसटीएफ और कोबरा 202 बटालियन की टीम द्वारा एरिया डोमिनेशन अभियान के दौरान की गई।

इसी क्रम में थाना भोपालपटनम क्षेत्र के कोण्डापड़गु जंगल में केरिपु 214 बटालियन की टीम ने डिमाइनिंग ऑपरेशन के दौरान माओवादियों द्वारा बोतल में लगाए गए दो आईडी बरामद किए। सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए बीडीडी टीम ने मौके पर ही दोनों आईडी को नष्ट कर दिया।

सुरक्षा बलों ने बताया कि नक्सल के पूर्ण उन्मूलन और क्षेत्र में स्थायी शांति, सुरक्षा और विकास स्थापित करने के उद्देश्य से लगातार अभियान चलाया जा रहा है। माओवादियों द्वारा बनाए गए स्मारक, प्रतीक चिन्ह और हिंसा को बढ़ावा देने वाले ढांचों को चिन्हित कर क्रमबद्ध रूप से नष्ट किया जा रहा है, ताकि क्षेत्र में भयमुक्त वातावरण सुनिश्चित किया जा सके।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अभियान आगे भी जारी रहेगा और क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बल पूरी तरह सतर्क हैं।

यह अभियान माओवादी गतिविधियों पर रोक लगाने, उनके प्रचार एवं कथित वर्चस्व को समाप्त करने और स्थानीय जनता को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने के लिए महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

इसके पहले 17 फरवरी को भी छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षाबलों ने नक्सल विरोधी अभियान के तहत अलग-अलग कार्रवाइयों में 12 माओवादी स्मारकों को ध्वस्त कर दिया। केंद्रीय रिजर्व पुलिस डी/214 द्वारा एरिया डोमिनेशन के दौरान पिल्लूर के जंगल में निर्मित सात अवैध माओवादी स्मारकों को ध्वस्त किया गया।

सुरक्षाबलों ने ग्राम बड़े काकलेर और पुलगुंडम के पास माओवादियों द्वारा बनाए गए स्मारक भी चिन्हित किए। तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने रणनीतिक रूप से क्षेत्र की घेराबंदी कर गहन सर्च ऑपरेशन चलाया। तलाशी के दौरान जवानों को स्मारकों के पास वायर से भरी दो बोतल आईडी मिलीं। यूनिट की बम निष्क्रिय दस्ता ने मौके पर ही दोनों आईडी को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया। इसके बाद चिन्हित सभी सात माओवादी स्मारकों को ध्वस्त कर दिया गया।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top