ईरान-अमेरिका संबंधों में बड़ा मोड़! ओमान की मध्यस्थता के बाद तेहरान ने बातचीत के लिए तैयार किया फ्रेमवर्क

Iran On US


नई दिल्ली, 18 फरवरी। ओमान की मध्यस्थता में ईरान-यूस की जिनेवा में हुई दूसरे दौर की बैठक के बाद तेहरान ने भविष्य की तैयारी पर जोर दिया है। विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) चीफ के साथ एक फोन कॉल में कहा है कि तेहरान वाशिंगटन के साथ भविष्य की बातचीत के लिए एक “फ्रेमवर्क तैयार” कर रहा है।

ईरानी विदेश मंत्रालय के एक बयान के मुताबिक, आईएईए चीफ राफेल ग्रॉसी के साथ कॉल में, अराघची ने “इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान के भविष्य की बातचीत को आगे बढ़ाने के लिए एक शुरुआती और सही फ्रेमवर्क तैयार करने पर ध्यान देने की बात कही।”

यह फोन कॉल जिनेवा में ईरान और यूनाइटेड स्टेट्स के बीच ओमान की मध्यस्थता वाली बातचीत के दूसरे राउंड के एक दिन बाद हुई है।

दूसरी ओर, अमेरिका के ऊर्जा क्रिस राइट ने चेतावनी भरे अंदाज में साफ कहा है कि यूनाइटेड स्टेट्स ईरान को “किसी न किसी तरह” न्यूक्लियर हथियार बनाने से रोकेगा। राइट ने पेरिस में इंटरनेशनल एनर्जी एजेंसी की बैठक के दौरान मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप “ मानते हैं कि हमारे पास न्यूक्लियर हथियारों से लैस ईरान नहीं हो सकता।”

अराघची ने मंगलवार को कहा था कि तेहरान टकराव से बचने के लिए एक डील के सैद्धांतिक तौर पर वाशिंगटन के साथ सहमत हो गया है। उन्होंने बातचीत को लेकर उम्मीद जताई और कहा कि समझौते की दिशा में नई खिड़की खुली है।

बातचीत के बाद संयुक्त राष्ट्र निरस्त्रीकरण सम्मेलन में अराघची ने कहा, ‘हमें उम्मीद है कि बातचीत से टिकाऊ और सहमति वाला समाधान निकलेगा, जो सभी संबंधित पक्षों और पूरे क्षेत्र के हित में होगा।’

हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि ईरान किसी भी खतरे या हमले का जवाब देने के लिए भी तैयार है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर ईरान पर हमला हुआ तो इसके नतीजे अकेले वह नहीं भुगतेंगे, बल्कि दूसरों पर भी इसका असर पड़ेगा।

वहीं, यूएस उप राष्ट्रपति जेडी वेंस ने एक चैनल से बात करते हुए कहा था कि तेहरान ने अभी तक वॉशिंगटन की सभी “रेड लाइन्स” को नहीं माना है।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top