रहमान सरकार का कड़ा संदेश: बांग्लादेश में भीड़तंत्र अब नहीं, गृहमंत्री बोले- 'मॉब कल्चर' बर्दाश्त नहीं

Salahuddin Ahmed


ढाका, 18 फरवरी। बांग्लादेश की कमान प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने संभाल ली है। इसके साथ ही देश की छवि को लगातार खराब कर रहे भीड़तंत्र पर नकेल कसने की तैयारी सरकार ने कर ली है। देश के गृहमंत्री सलाहुद्दीन अहमद ने मीडिया से बातचीत में सरकार की मंशा स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि “मॉब कल्चर” किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और बांग्लादेश में यह अब बंद होना चाहिए।

द डेली स्टार ने बताया कि गृहमंत्रालय के सर्वेसर्वा ने अपने कार्यालय के पहले दिन अधिकारियों के साथ बैठक की और उसके बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए उपद्रवी को चेतावनी दी। सलाहुद्दीन ने कहा कि डेमोक्रेटिक अधिकार बने रहेंगे, लेकिन गैर-कानूनी कामों पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा, “मैंने खास तौर पर कहा है कि बांग्लादेश में मॉब कल्चर खत्म होना चाहिए। मॉब कल्चर को किसी भी तरह से बढ़ावा नहीं दिया जाएगा।”

रहमान सरकार की अगुवाई में अब लोगों को रैलियों और सभाओं के साथ ही अपनी मांगों को सही तरीके से रखने का अधिकार होगा।

उन्होंने कहा, “सभी कानूनी और लोकतांत्रिक तरीके अपनाए जाएंगे लेकिन मांगें पूरी करने के नाम पर हाईवे और सड़कों को जाम करना—यह मॉब कल्चर जारी नहीं रहेगा। मैं यह साफ कर रहा हूं।”

ढाका ट्रिब्यून ने पुलिस की साख को फिर से बनाने के उनके प्रण का उल्लेख किया। गृहमंत्री ने कहा कि पुलिस और दूसरी एजेंसियों को अपनी खोई साख फिर से बनानी होगी। बोले, “हमारी पुलिस, और यहां कई दूसरे संगठन और एजेंसियां, नाकाफी हैं। अब मैं कह रहा हूं कि पुलिस को लोगों का दोस्त बनना चाहिए। जो इमेज पहले खराब हुई थी, उसे वापस पाना होगा।”

सलाउद्दीन ने कहा कि वह एक “पूरी तरह से भ्रष्टाचार-मुक्त” मंत्रालय बनाना चाहते हैं। “सभी के लिए अकाउंटेबिलिटी और ट्रांसपेरेंसी होनी चाहिए। किसी भी तरह का कोई गैर-कानूनी काम नहीं होगा।”

उन्होंने चेतावनी दी कि अगर किसी भी बल में कोई भी आपराधिक गतिविधि में शामिल पाया गया, तो बिना देर किए एक्शन लिया जाएगा।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top