टी20 वर्ल्ड कप: अभिषेक शर्मा का निराशाजनक प्रदर्शन जारी, लगातार तीसरे मैच में नहीं तोड़ पाए शून्य का सिलसिला

टी20 वर्ल्ड कप: अभिषेक लगातार तीसरे मैच में फ्लॉप, इस बार भी नहीं खोल सके खाता


अहमदाबाद, 18 फरवरी। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा लगातार तीसरे मुकाबले में फ्लॉप हुए। बुधवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में नीदरलैंड के खिलाफ जारी ग्रुप-ए के मैच में अभिषेक पारी की तीसरी गेंद पर बोल्ड हो गए। यह टूर्नामेंट में उनका तीसरा 'शून्य' था।

अभिषेक शर्मा टी20 वर्ल्ड कप 2026 में यूएसए के खिलाफ पहली ही गेंद पर आउट हुए थे, जिसके बाद पेट में संक्रमण की वजह से नामीबिया के विरुद्ध नहीं उतर सके। अभिषेक ने पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में वापसी की, लेकिन चौथी गेंद पर ही कैच आउट हो गए।

इस 25 वर्षीय खिलाड़ी ने पिछली 7 टी20 अंतरराष्ट्रीय पारियों में महज 98 रन बनाए हैं। इस दौरान 4 पारियों में खाता तक नहीं खोल सके।

भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 में लगातार तीन जीत के साथ पहले ही सुपर-8 में स्थान सुनिश्चित कर चुकी है। टीम इंडिया ने यूएसए के खिलाफ अपना पहला मैच 29 से जीता था, जिसके बाद नामीबिया को 93 रन से हराया। इसके बाद टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 61 रन से मात देकर अगले दौर पर प्रवेश किया था।

दूसरी ओर, पाकिस्तान के विरुद्ध 3 विकेट से हार झेलने के बाद स्कॉटलैंड ने नामीबिया के खिलाफ 7 विकेट से जीत दर्ज की थी, लेकिन इसके बाद यूएसए के खिलाफ 93 रन से हार का सामना करना पड़ गया।

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह के साथ मैदान पर उतरी है।

वहीं, स्कॉट एडवर्ड्स नीदरलैंड की कमान के साथ विकेटकीपिंग का जिम्मा भी संभाल रहे हैं। उनके अलावा, इस मुकाबले में माइकल लेविट, मैक्स ओ'डॉड, बास डी लीडे, कॉलिन एकरमैन, जैक लायन-कैशेट, रोएलोफ वैन डर मर्व, लोगन वैन बीक, आर्यन दत्त, काइल क्लेन और नोआ क्रॉस को मौका दिया गया है।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top