रोहन गुप्ता का ममता पर वार: 'बंगाल में अब नहीं टिकेगी बांग्लादेश प्रेमियों की सरकार, विदाई तय'

बांग्लादेश से प्रेम करने वालों की सरकार बंगाल में नहीं आएगी: रोहन गुप्ता


अहमदाबाद, 18 फरवरी। भाजपा नेता रोहन गुप्ता ने टीएमसी प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तंज कसते हुए कहा कि जिन्हें बांग्लादेश से प्रेम है, वे तैयारी कर लें, बंगाल से उनकी विदाई तय है।

अहमदाबाद में आईएएनएस से बातचीत में भाजपा नेता रोहन गुप्ता ने कहा कि ममता बनर्जी का बांग्लादेश प्रेम जगजाहिर है। वह बांग्लादेश के चुनाव को बहुत बढ़िया और हमारे यहां की चुनावी व्यवस्था को गलत बता रही हैं। वह कह रही हैं कि हमारे यहां ठीक से चुनाव नहीं हो रहे हैं, इससे बड़ा मजाक क्या हो सकता है। पूरे देश में लोग देखते हैं कि यहां पारदर्शिता के साथ चुनाव आयोजित कराए जाते हैं। अगर आपके हिसाब से नतीजे नहीं आए तो आप चुनाव आयोग पर सवाल उठाएंगे।

भाजपा नेता रोहन गुप्ता ने कहा कि इतने बड़े चुनाव में संभव ही नहीं है कि कोई गड़बड़ी हो पाए। हर बार जब सबूत देने का वक्त आता है तो भाग जाते हैं। बंगाल में जो भी ड्राफ्ट लिस्ट जारी किया गया है, तब से बताएं कि ममता बनर्जी की पार्टी ने कितना विरोध और आपत्ति जताई है। एसआईआर का जो प्रोसेस है, वह फॉलो नहीं करना है, बस अपने मनमुताबिक बात करनी है।

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार को लेकर भाजपा नेता रोहन गुप्ता ने कहा कि कर्नाटक की आज क्या स्थिति है, ये पूरे देश को पता है। कांग्रेस पार्टी द्वारा दी गई गारंटियों को आज तक पूरा नहीं किया गया और आए दिन भ्रष्टाचार के नए मामले सामने आ रहे हैं। सिर्फ हवा-हवाई दावे करने से काम नहीं चलता। कांग्रेस जहां सत्ता में है, वहां तो कुछ कर करके दिखाए। देश में कांग्रेस की तीन राज्यों में सरकार है जो ठीक ढंग से चल नहीं रही है, लेकिन आरोप भाजपा पर लगाते हैं।

भाजपा नेता ने कहा कि कांग्रेस की नीति हर चीज में विरोध करने की है। कांग्रेस पार्टी तीन राज्यों की सरकार को संभाल नहीं पा रही है और भाजपा पर आरोप लगाती है। भारत की 140 करोड़ की जनता भाजपा सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ रही है। कांग्रेस को अपने राजनीति के स्तर को उठाना चाहिए। आरोप लगाकर वे राजनीति के स्तर को लगातार गिरा रहे हैं।
 

Trending Content

Forum statistics

Threads
8,233
Messages
8,265
Members
19
Latest member
Jessantict5434
Back
Top