पंजाब के तरन तारन में AAP सरपंच की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, शादी समारोह में हुई वारदात, चचेरा भाई भी घायल

पंजाब: तरन तारन में सरपंच की गोली मारकर हत्या, चचेरा भाई घायल


चंडीगढ़, 18 फरवरी। पंजाब के तरन तारन से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां बुधवार को दिनदहाड़े एक सनसनीखेज हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है। जानकारी के अनुसार हमलावरों ने आम आदमी पार्टी के मौजूदा सरपंच की गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना उस समय घटी जब सरपंच हरपिंदर सिंह बठिंडा-तरन तारन नेशनल हाइवे स्थित सिद्धू फार्म में चल रहे शादी समारोह में मौजूद थे।

जानकारी के अनुसार गांव ठठियां के रहने वाले सरपंच हरपिंदर सिंह एक शादी समारोह में शामिल होने सिद्धू फॉर्म हाउस गए थे। इस दौरान तीन अज्ञात हमलावरों ने उन पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस हमले में सरपंच के चचेरे भाई जर्मनजीत सिंह भी गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। इससे पहले अमृतसर में भी एक ऐसी ही घटना को अंजाम दिया गया था, जिसमें आप के अन्य सरपंच की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी।

एसएसपी सुरिंदर लांबा ने बताया कि पुलिस स्टेशन सरलला के नजदीक सिद्धू मैरिज फॉर्म में मैरिज अटेंड कर रहे थे, जिसमें दो अनजान लोगों ने उन पर अटैक किया। इस दौरान हरपिंदर सिंह सरपंच को गोली लग गई और हॉस्पिटल लेकर जाते जाते समय उनकी डेथ हो गई। इसमें एक और लड़का, जिसने अटैक करने वालों का पीछा किया तो उसके पैर में गोली लगी है। उसका इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि अभी तक इंक्वारी में हमें कोई भी एक्सटेंशन एंड थ्रेड कॉल नहीं मिला है। शुरुआती दौर में मामला आपसी रंजिश का मामला लग रहा है हम इसकी जांच कर रहे हैं। हमने चार टीमों को लगाया है और मैं खुद इस केस को देख रहा हूं हम इस केस को बड़ी सीरियसली लेकर दोषियों को कानून के मुताबिक सजा दिलाएंगे।
 

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,712
Messages
16,749
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top