गिरिराज सिंह का राहुल पर तीखा वार: पूछा- जॉर्ज सोरोस से रिश्ता क्या? पाकिस्तान की भाषा क्यों

राहुल गांधी बताएं जॉर्ज सोरोस से उनका रिश्ता क्या है: गिरिराज सिंह


बेगूसराय, 18 फरवरी। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि वे नेता प्रतिपक्ष हैं, लेकिन उनके व्यवहार को समझना मुश्किल है। उन्होंने जॉर्ज सोरोस का जिक्र करते राहुल गांधी से पूछा कि वे बताएं कि उनका क्या संबंध है। जो बात पाकिस्तान बोलता है, वही बात यह बोलते हैं। व्यवहार ऐसे करते हैं जो अर्बन नक्सल की भूमिका में दिखाई देता है।

बेगूसराय में मीडिया से बातचीत के दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी देश में विपक्ष के नेता हैं, लेकिन सदन के अंदर और देश के बाहर उनकी गतिविधियां और व्यवहार समझना मुश्किल है। कभी-कभी समझ में नहीं आता है कि राहुल गांधी देश के विपक्ष के नेता हैं या हमारे दुश्मन देश के नेता।

राहुल गांधी को नसीहत देते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि उन्हें अपने व्यवहार से, शब्दों से, नेता प्रतिपक्ष होने को स्थापित करना चाहिए। अगर नहीं करते हैं तो आरोप लगेगा कि देश के दुश्मनों के प्रवक्ता हैं। दुनियाभर के देशों से उनका क्या संबंध है, उन्हें यह बताना चाहिए।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान पर गिरिराज सिंह ने कहा कि ममता बनर्जी खुद तुगलक की तरह काम कर रही हैं और न सिर्फ तुगलकी फरमान जारी करती हैं बल्कि औरंगजेब की तरह हिंदुओं को भी दबा रही हैं और बांग्लादेशी मुसलमानों के दम पर सत्ता में आना चाहती हैं, लेकिन अब बंगाल के हिंदू जाग गए हैं। लोग उन्हें 'शेरनी' कहते हैं, लेकिन वे 'शेरनी' नहीं, देश की गद्दार हैं, जो बांग्लादेशी मुसलमानों की इज्जत करती हैं और बंगाल को बांग्लादेश बनाना चाहती हैं।

पीएम मोदी के नेतृत्व का तारीफ करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में ऊर्जा दक्षता आज जन-जन की भागीदारी का अभियान बन चुकी है। यह पहल केवल बिजली की बचत तक सीमित नहीं, बल्कि गरीब और मध्यम वर्ग की आय में राहत, पर्यावरण संरक्षण की दिशा में ठोस कदम और विकसित भारत के संकल्प को नई गति देने वाला प्रभावी प्रयास है।
 

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,036
Messages
16,073
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top