इंडिया-एआई समिट में यूएन महासचिव गुटेरेस, भारत का लक्ष्य AI से मजबूत साझेदारी और समावेशी भविष्य

guterres in ai summit


नई दिल्ली, 18 फरवरी। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस भी इंडिया-एआई समिट में भाग लेने के लिए दिल्ली पहुंच गए हैं। उनकी मौजूदगी को विदेश मंत्रालय ने काफी अहम बताया है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एमईए ने लिखा- इंडिया-एआई इम्पैक्ट समिट के लिए नई दिल्ली में संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस का हार्दिक स्वागत है। इनका स्वागत सड़क परिवहन एवं राजमार्ग एवं कॉर्पोरेट मामलों के राज्य मंत्री एचडी मल्होत्रा ने किया। भारत बहुपक्षवाद, सतत विकास और वैश्विक शांति को समर्पित है और गुटेरेस के दौरे से यूएन के साथ भारत की साझेदारी और पक्की होगी।

गुटेरेस समेत कई दिग्गज बुधवार को इस समिट का हिस्सा बन रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में भाग लेकर कृत्रिम बुद्धिमत्ता को अधिक समावेशी बनाने और इसके जोखिमों से दुनिया को चेताने का काम करेंगे। उनके प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने सोमवार को ही यह जानकारी दी थी। गुटेरेस उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे, जिसमें विश्व के कई बड़े नेता और 100 से अधिक देशों से 35 हजार लोग हिस्सा लेंगे।

नई दिल्ली में सोमवार को ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026’ की शुरुआत हुई थी। इस वैश्विक सम्मेलन में कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष, सरकार प्रमुख, मंत्री, तकनीकी क्षेत्र के दिग्गज, शोधकर्ता और उद्योग जगत के विशेषज्ञ शामिल हो रहे हैं।

समिट का मकसद आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की भूमिका पर चर्चा करना है, जिससे समावेशी विकास, मजबूत सार्वजनिक व्यवस्था और सतत विकास को बढ़ावा मिल सके। एआई केंद्रित इतने बड़े स्तर पर ग्लोबल साउथ में आयोजित हो रहा यह पहला वैश्विक सम्मेलन है। इस समिट का आयोजन इंडिया एआई मिशन के अंतर्गत किया गया है, जो वैश्विक दृष्टिकोण को "एआई सुरक्षा" से बदलकर "विकास और प्रभाव के लिये एआई" दिशा की ओर बढ़ाता है।

यह सम्मेलन 20 फरवरी तक चलेगा। इसमें 100 से अधिक सरकारी प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं, जिनमें 20 से ज्यादा राष्ट्राध्यक्ष और सरकार प्रमुख तथा 60 मंत्री और उपमंत्री शामिल हैं।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top