अभिषेक शर्मा की लगातार फ्लॉप परफॉर्मेंस पर पीयूष चावला ने दी अहम राय, बताया क्यों घबराएं नहीं फैंस

पीयूष चावला ने बताया, क्यों अभिषेक शर्मा की फॉर्म नहीं है चिंता का विषय


नई दिल्ली, 18 फरवरी। टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में अभिषेक शर्मा का बल्ला अब तक पूरी तरह से खामोश रहा है। अभिषेक ने दो मैच खेले हैं और वह दोनों में ही बिना खाता खोले पवेलियन लौटे हैं। पाकिस्तान के खिलाफ भी बाएं हाथ का बल्लेबाज 4 गेंदों का सामना करने के बाद 'शून्य' पर आउट हो गया था। हालांकि, भारत के पूर्व स्पिन गेंदबाज पीयूष चावला का मानना है कि अभिषेक की फॉर्म को लेकर चिंता करने वाली कोई बात नहीं है।

पीयूष चावला ने 'जियोहॉटस्टार' के साथ बातचीत करते हुए कहा, "अगर मैं ईमानदारी से कहूं तो अभिषेक की फॉर्म को लेकर चिंता करने वाली कोई बात नहीं है, क्योंकि पिछले 18 महीनों में हम सभी ने देखा है कि अभिषेक क्या कर सकते हैं। अभिषेक उस तरह के बल्लेबाज हैं, जो अधिक जोखिम के साथ खेलते हैं, जिसका उन्हें भरपूर फायदा भी मिलता है। ऐसे में इस तरह के खिलाड़ियों के साथ आपको थोड़ा धैर्य दिखाना पड़ता है।"

पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने आगे कहा, "एक गेंदबाज के तौर पर अभिषेक के खिलाफ गलती करने का चांस बेहद कम रहता है। जब गेंद दो मीटर के स्लॉट में रहती है, तो अभिषेक का स्ट्राइक रेट सबसे कम रहता है। मुझे लगता है कि ऐसा तब होता है जब गेंद नई होती है और गेंदबाज बॉल को स्विंग कराने का प्रयास कर रहा होता है। हालांकि, इसके अलावा तो उनका स्ट्राइक रेट आमतौर पर ज्यादा ही रहता है।"

उल्लेखनीय है कि सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में लगातार तीन मैच जीतकर टीम इंडिया सुपर 8 में अपनी जगह पक्की कर चुकी है। भारतीय टीम को ग्रुप स्टेज के अपने आखिरी मुकाबले में बुधवार को नीदरलैंड्स से भिड़ना है।

चावला का मानना है कि नीदरलैंड्स के खिलाफ टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में एक बदलाव देखने को मिल सकता है। उन्होंने कहा कि कुलदीप यादव की जगह अर्शदीप सिंह की टीम में वापसी हो सकती है।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top