"कठपुतली CM" बयान पर लखेंद्र पासवान का पलटवार: तेजस्वी को विकास देखने के लिए चश्मे की जरूरत

तेजस्वी यादव को विकास देखने के लिए चश्मे की जरूरत: लखेंद्र पासवान


पटना, 18 फरवरी। बिहार सरकार में मंत्री लखेंद्र पासवान ने बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के ‘कठपुतली मुख्यमंत्री’ वाले बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव का विकास देखने वाला आईना ही फूट गया है। उनको विकास देखने के लिए चश्मे की जरूरत है।

पटना में आईएएनएस से बातचीत में मंत्री लखेंद्र पासवान ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार को मजबूत बिहार बनाने के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं। लगातार जनता ने देखा होगा, उन्होंने पूरे बिहार में यात्रा की है, आम जन की समस्याओं का समाधान किया है। प्रत्येक दिन दोनों सदन में जाते हैं, स्वयं का निर्णय लेते हैं। वैसे मुख्यमंत्री पर यदि तेजस्वी यादव उंगली उठाते हैं, तो हम समझते हैं कि उनका विकास देखने वाला आईना ही फूट गया है। विकास देखने के लिए उन्हें चश्मे की जरूरत है। लखेंद्र पासवान ने कहा कि नीतीश कुमार विकसित बिहार बनाने के संकल्प के साथ खड़े हैं।

आरएलएम विधायक माधव आनंद द्वारा शराबबंदी कानून की समीक्षा की मांग करने पर मंत्री लखेंद्र पासवान ने कहा कि बिहार में जब शराबबंदी लागू हुई, तो उस समय सरकार का विजन और नीयत दोनों स्पष्ट थे। महिलाओं का सशक्तीकरण, विकसित बिहार, समृद्ध बिहार, सशक्त बिहार और स्वस्थ बिहार बनाने के लिए शराबबंदी बिहार के अंदर अति आवश्यक है। उस आधार पर शराबबंदी लागू हुई, लेकिन पूरी तरह बिहार में शराबबंदी लागू हो, इस पर यदि समीक्षा करने की किसी ने मांग की है, तो बिल्कुल सही है।

सीपीआई (एम) नेता अजय कुमार ने तेजस्वी यादव द्वारा नीतीश कुमार को ‘कठपुतली मुख्यमंत्री’ कहे जाने पर कहा कि मैं तो एक उदाहरण देकर कह सकता हूं कि बिहार में 17वीं विधानसभा का सदस्य मैं भी था और उस विधानसभा में एजुकेशन के प्रिंसिपल सेक्रेटरी केके पाठक थे और उन्होंने ऐलान कर दिया था कि हमारा स्कूल 9 से लेकर शाम 5 बजे तक चलेगा। पूरे बिहार में आंदोलन हुआ। सदन के अंदर यह मामला हम लोगों ने उठाया, ये एजुकेशन सिस्टम के खिलाफ है। पूरे आंदोलन के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सदन में कहा कि ये 10 बजे से 4 बजे तक होगा, लेकिन दूसरे दिन पाठक का बयान आया कि मैंने जो आदेश जारी किया, वही लागू होगा और वही लागू रहा, तो ये क्या है? कठपुतली नहीं है तो क्या है?
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top