इंडिया एआई समिट 2026: शेखर कपूर बोले- युवाओं के जोश से भारत बनेगा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की महाशक्ति

इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 : आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में महाशक्ति बनकर उभरेगा भारत- शेखर कपूर


मुंबई, 18 फरवरी। इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 भारत मंडपम में जारी है। समिट में शामिल होने के लिए अलग-अलग देशों के राष्ट्रपति और प्रतिनिधिमंडल भारत का रुख कर रहे हैं। इसी बीच फिल्म निर्देशक और अभिनेता शेखर कपूर ने इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट की शानदार फोटोज शेयर की हैं।

अभिनेता शेखर कपूर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 से जुड़ी फोटोज पोस्ट की हैं और अपने अनुभव को भी शेयर किया है। शेखर कपूर ने हर बात की तरह इस बार भी एआई के इस्तेमाल और भारत में एआई के दृष्टिकोण पर चर्चा की, जिसे सोशल मीडिया पर बहुत अच्छा रिस्पांस मिल रहा है।

उन्होंने फोटो पोस्ट कर लिखा, "इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में एआई के बारे में सुनने और सीखने के लिए उत्सुक युवाओं से सभागार खचाखच भरा हुआ था। उनका उत्साह और उत्सुकता मुझे आश्वस्त करती है कि भारत जल्द ही एआई के क्षेत्र में एक महाशक्ति बनने जा रहा है।"

उन्होंने आगे लिखा, "लेकिन हमें एआई को भारतीय दृष्टिकोण से देखना होगा, ठीक वैसे ही जैसे हमने डिजिटल दुनिया के उदय को भारतीय दृष्टिकोण से देखा था। पश्चिमी मॉडल यहां काम नहीं करेंगे। भारत में एआई का उदय पिरामिड के निचले स्तर से होगा, जहां इसकी सबसे अधिक आवश्यकता है और जहां वास्तविक आवश्यकता-आधारित ज्ञान भी मौजूद है।"

अभिनेता का पोस्ट यूजर्स को भी पसंद आ रहा है; वे अभिनेता के नजरिए की सराहना कर रहे हैं। अभिनेता ये भी साफ कर चुके हैं कि वे फिल्म निर्माण में एआई के सक्रिय उपयोगकर्ताओं में से एक हैं। उन्होंने पहले ही कहा था कि एआई की मदद से स्क्रिप्ट लिखने में घंटों समय जाया नहीं होता।

शेखर कपूर ने हमेशा भारत में एआई के उभरते इस्तेमाल पर बात की है। उन्होंने इंटरव्यू में भी साफ कर दिया है कि एआई युवाओं के लिए है, जो खुद का बिजनेस सेटअप करना चाहते हैं, और यह शिक्षा सुधार में भी मदद करेगा क्योंकि भारत में शिक्षा एक बड़ा व्यापार बन चुका है, जहां हर दूसरे कोने पर नया कोचिंग सेंटर खुल गया है। एआई बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी मुश्किलों को कम करेगा।
 

Trending Content

Forum statistics

Threads
15,352
Messages
15,389
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top