मेगास्टार चिरंजीवी ने पत्नी सुरेखा को जन्मदिन पर कहा 'मेरी शांति', लिखा दिल छू लेने वाला भावुक नोट

'तुम सिर्फ मेरी पत्नी नहीं, मेरी शांति हो', चिरंजीवी ने पत्नी सुरेखा के जन्मदिन पर लिखा भावुक नोट


मुंबई, 18 फरवरी। साउथ सिनेमा के मेगास्टार चिरंजीवी अपनी फैमिली को लेकर अक्सर सुर्खियां बटोरते रहते हैं। वे अपनी पत्नी सुरेखा संग खास बॉन्ड शेयर करते हैं। बुधवार को सुरेखा अपना जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर अभिनेता ने जन्मदिन की बधाई देते हुए खास पोस्ट किया।

चिरंजीवी ने इंस्टाग्राम पर सुरेखा संग पुरानी-नई तस्वीरें पोस्ट कीं। इन तस्वीरों में दोनों का खास बॉन्ड दिखाई दे रहा है। अभिनेता ने जन्मदिन की बधाई दी और साथ ही, शादी की सालगिरह का भी जिक्र किया। उन्होंने लिखा, "सुरेखा को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। तुम मेरे जीवन में हर कदम पर मेरे साथ रही हो, जिस दिन हमारी शादी हुई, तब से तुम मेरी सबसे बड़ी ताकत बनी हुई हो। आज हम तुम्हारा जन्मदिन मना रहे हैं और शादी की सालगिरह भी नजदीक है, इसलिए मेरा दिल शुक्रगुजार है।"

उन्होंने आगे लिखा कि सुरेखा परिवार की जान हैं। उन्होंने पूरे परिवार को बहुत प्यार से जोड़कर रखा है। उन्होंने लिखा, "मेरे माता-पिता ने भी सुरेखा को अपनी बेटी की तरह अपनाया और उनका ख्याल रखा। मेरी सफलता का असली राज सुरेखा हैं। क्योंकि तुमने हर जिम्मेदारी को चुपचाप मजबूती से निभाया, इसलिए मैं अपने प्रोफेशन पर पूरी तरह फोकस कर पाया हूं। हर मुश्किल में, हर जश्न में, तुम ही हो जो हमें एक साथ रखती हो। तुम सिर्फ मेरी पत्नी नहीं हो, तुम मेरी ताकत हो और मेरी शांति हो।"

आखिर में चिरंजीवी ने लिखा, "आज तुम्हारे जन्मदिन पर और शादी की सालगिरह के पहले मैं दिल से कहता हूं - मैं जो कुछ भी हूं, वह तुम्हारी वजह से हूं। मेरे सारे प्यार के साथ, हमेशा और हमेशा के लिए।"

बता दें कि मेगास्टार अपने करियर के शुरुआती दिनों में शादी के बंधन में बंध गए थे। उन्होंने 1980 में तेलुगु के फेमस कमीडियन अल्लू रामलिंगय्या की बेटी सुरेखा संग शादी कर ली थी। इस शादी से तीन बच्चे हुए। बेटी सुष्मिता और श्रीजा, और राम चरण, जो खुद फिल्म इंडस्ट्री के मेगास्टार हैं। अभी हाल ही में उनके बेटे और अभिनेता राम चरण के जुड़वा बच्चे हुए हैं।
 

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
15,482
Messages
15,519
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top