सलमान खान का चौंकाने वाला दावा! बोले- 'करण अर्जुन' और 'तेरे नाम' की सफलता का क्रेडिट मुझे बेवजह मिला

'करण अर्जुन' और 'तेरे नाम' जैसी फिल्मों में नहीं की मेहनत, सफलता का क्रेडिट मिला : सलमान खान


मुंबई, 18 फरवरी। फिल्म इंडस्ट्री में अक्सर ऐसा देखा जाता है कि कलाकार अपनी फिल्मों में मिले श्रेय को लेकर कितने गंभीर रहते हैं। कभी पोस्टर पर नाम को लेकर बहस होती है, तो कभी इंटरव्यू में अपनी मेहनत गिनाई जाती है। सफलता मिलने पर ज्यादातर सितारे यह बताना नहीं भूलते कि फिल्म उनके दम पर चली।

इसी भीड़ में अभिनेता सलमान खान का किस्सा अलग है। वह हिट फिल्मों में अपनी भूमिका को कम आंकते नजर आते हैं। इस कड़ी में उनका एक पुराना इंटरव्यू सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

लहरें टीवी को दिए एक इंटरव्यू में सलमान खान ने कहा कि कुछ फिल्मों में उन्होंने बहुत ज्यादा मेहनत नहीं की, फिर भी दर्शकों और इंडस्ट्री ने उन्हें ही सफलता का चेहरा बना दिया।

अपनी इन बातों को स्पष्ट करने के लिए उन्होंने अपनी सबसे लोकप्रिय फिल्मों का उदाहरण दिया। सलमान खान ने 'करण अर्जुन' और 'तेरे नाम' का जिक्र किया।

'करण अर्जुन' का निर्देशन राकेश रोशन ने किया था। सलमान ने कहा, ''इस फिल्म में मैंने कोई ज्यादा मेहनत नहीं की थी। फिल्म में बाकी कलाकारों, निर्देशक और पूरी टीम ने जमकर काम किया, लेकिन जब फिल्म सुपरहिट हुई तो सारा क्रेडिट मुझे ही मिलने लगा।''

इसी बातचीत में सलमान खान ने अपनी एक अन्य चर्चित फिल्म 'तेरे नाम' का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा, ''इस फिल्म में भी मेरा किरदार बहुत साधारण था। न तो डायलॉग्स बहुत ज्यादा थे और न ही अभिनय में कोई बड़ा प्रयोग था। इसमें मेरा पहला लुक बैंग्स हेयरकट वाला था और दूसरे लुक में बाल ही नहीं थे। फिल्म में मेरे पास गिनती के ही डायलॉग थे। इसके बावजूद यह फिल्म लोगों के दिलों में उतर गई और आज भी उनकी यादगार फिल्मों में गिनी जाती है।''

सलमान खान ने 'तेरे नाम' की सफलता का पूरा श्रेय फिल्म की कहानी, निर्देशन, स्क्रीनप्ले और लेखन को दिया।

बता दें कि 'करण अर्जुन' फिल्म 13 जनवरी 1995 को रिलीज हुई थी और 'तेरे नाम' ने 15 अगस्त 2003 को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी।
 

Latest Replies

Forum statistics

Threads
15,787
Messages
15,824
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top