भारतीय अर्थव्यवस्था में एआई बनेगा गेमचेंजर, उद्योग जगत का दावा - खुलेंगे विकास और रोजगार के अपार द्वार

एआई बड़े स्तर पर भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए मौके लेकर आएगा : इंडस्ट्री


नई दिल्ली, 18 फरवरी। एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के तीसरे दिन बुधवार को इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए बड़े स्तर पर मौके लेकर आएगा।

समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए डीडीएन में इंटरनेशनल मार्केटिंग में सीनियर डायरेक्टर प्रेमचंद अकेला ने कहा कि भारत एक काफी महान देश है और मेरा मानना है कि एआई का विकास भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए बड़े स्तर पर अवसर लेकर आएगा।

उन्होंने आगे कहा कि मेरे नजरिए एआई के विकास के लिए भारत सरकार के साथ इसमें शामिल हर भारतीय सही कदम उठा रहा है।

मेजर जनरल सुजीत शिवाजी पाटिल ने आईएएनएस से कहा,"एआई हर क्षेत्र में प्रभाव डालने वाला है। यह आईएसआर (सूचना निगरानी और टोही) पर प्रभाव डालेगा। यह हमारे सिस्टम की सुरक्षा पर भी प्रभाव डालेगा और हमें दुश्मन के सिस्टम पर प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से प्रभाव डालने की विशिष्ट क्षमता प्रदान करेगा, जिससे हमें जीत हासिल करने में मदद मिलेगी।"

बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप (बीसीजी) में एमडी और सीनियर पार्टनर प्रियंका अग्रवाल ने कहा कि यह एआई समिट भारत को ग्लोबल मैप में लाने में मदद करेगी। एआई भारत के फार्मा क्षेत्र में काफी मदद कर सकता है। यह हेल्थकेयर में किफायती बनाएगा, जिससे लोगों की पहुंच बढ़ेगी।

उन्होंने आगे कहा कि एआई का कुछ नौकरियों पर असर होगा, लेकिन इससे काफी सारी नौकरियां पैदा होंगी और उत्पादकता में काफी इजाफा होगा।

साइबल के सीईओ और सह-संस्थापक बीनू अरोड़ा ने कहा कि मुझे लगता है कि यह भारत के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा इवेंट और महत्वपूर्ण इवेंट है। यह ऐसे समय पर हो रहा है जब भारत दुनिया में हो रहे बड़े बदलावों को निर्णायक मोड़ पर है। आने वाले समय में वह देश की समृद्धि हासिल करेंगे, जो अपने यहां एआई क्षमताओं को बढ़ाएंगे।

ईसी परिषद के अध्यक्ष और सीईओ जय बाविसी ने कहा कि भारत उन कुछ चुनिंदा देशों में से एक है जहां एलएलएम, टेक एक्सपर्ट और बड़ी संख्या में अंग्रेजी जानने वाले लोग हैं। ऐसे में इस समिट के आयोजित होने से देश में एआई पर चर्चा बढ़ेगी। साथ ही कहा कि उत्पादकता बढ़ाने के लिए एआई को सही तरीके से लागू करना होगा, नहीं तो इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top