चिंतित स्वानंद किरकिरे: AI ला रहा संगीत में बड़ा बदलाव, पर गानों की 'शेल्फ लाइफ' पर संकट!

एआई से म्यूजिक इंडस्ट्री में आ रहा बदलाव, मुझे गानों की घटती 'शेल्फ लाइफ' की चिंता : स्वानंद किरकिरे


मुंबई, 18 फरवरी। नेशनल अवॉर्ड विजेता गीतकार, गायक और अभिनेता स्वानंद किरकिरे ने मौजूदा म्यूजिक इंडस्ट्री की एक बड़ी समस्या पर चिंता जताई है। उनका कहना है कि गानों की तेजी से घटती शेल्फ लाइफ उन्हें सबसे ज्यादा परेशान करती है।

गायक का मानना है कि टेक्नोलॉजी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से प्रोडक्शन की स्पीड बढ़ रही है, लेकिन गाने जल्दी पुराने हो जाते हैं, जो उन्हें चिंतित करता है।

आईएएनएस से बातचीत में स्वानंद किरकिरे ने बताया, “मुझे गानों की घटती शेल्फ लाइफ की चिंता है। एआई के इस्तेमाल से प्रोडक्शन की स्पीड तो और भी तेज होने वाली है, क्योंकि एआई अब म्यूजिक इंडस्ट्री में हर विभाग में इस्तेमाल हो रहा है। लोग एआई का इस्तेमाल गाने बनाने, लिरिक्स लिखने और हर चीज के लिए कर रहे हैं। इसलिए हमें सच में नहीं पता कि आगे क्या होगा। लेकिन देखिए, आगे रोमांचक समय आने वाला है।”

किरकिरे ने इस बदलाव को पूरी दुनिया के लिए चुनौतियों से भरा बताया। उन्होंने कहा, “यह सिर्फ हमारी समस्या नहीं है, पूरी म्यूजिक वर्ल्ड और पूरी दुनिया एआई के बढ़ते वर्चस्व से जूझ रही है। देखते हैं यह हमें कहां ले जाता है।”

स्वानंद किरकिरे का मानना है कि म्यूजिक इंडस्ट्री में बदलाव चुनौतीपूर्ण हैं, लेकिन वे नए अवसर भी लाते हैं। एआई के आने से प्रोडक्शन तेज हो रहा है, लेकिन गाने की लंबी उम्र और भावनात्मक जुड़ाव बनाए रखना अब बड़ी चुनौती है। उन्होंने उम्मीद भी जताई कि टेक्नोलॉजी से क्रिएटिविटी के नए रास्ते खुल सकते हैं और कहा कि यह रोमांचक होने वाला है।

स्वानंद किरकिरे की हालिया रिलीज वेब सीरीज 'बंदवाले' प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है, जिसे उन्होंने संगीतकार अंकुर तिवारी के साथ मिलकर क्रिएट किया है। यह उनके कहानी कहने के सफर में एक महत्वपूर्ण कदम है।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top