‘द वार्डरोब’ का खौफनाक पोस्टर देख बढ़ी धड़कनें, 24 अप्रैल को अलमारी से निकलेंगे डरावने राज

The wardrob movie


नई दिल्ली, 18 फरवरी। राज गवाली प्रोडक्शन ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘द वार्डरोब’ का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी कर दिया है। सौरभ चौबे के निर्देशन में तैयार इस सुपरनैचुरल थ्रिलर-हॉरर फिल्म में दिव्या अग्रवाल और रजनीश दुग्गल मुख्य भूमिकाओं में हैं।

'द वॉर्डरोब' के पोस्टर में डरावना और रहस्यमयी माहौल साफ झलकता है, जिसने दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है। फर्स्ट लुक पोस्टर में एक पुरानी लकड़ी की अलमारी दिखाई गई है, जो आधी खुली हुई है। अलमारी पर बेलें लिपटी हुई हैं और अंदर से लाल रोशनी निकल रही है। खून से सनी सफेद पोशाक पहने एक रहस्यमयी महिला की आकृति बाहर झांकती नजर आ रही है।

धुंधला और छायादार बैकग्राउंड सुपरनैचुरल टोन को और गहरा करता दिख रहा है। पोस्टर के नीचे फिल्म का टाइटल गहरे लाल रंग में लिखा है, जो हॉरर थीम को मजबूती देता है। साथ ही मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट 24 अप्रैल भी घोषित कर दी है।

फिल्म में दिव्या अग्रवाल रजनीश के साथ लीड रोल में हैं। वह पहले बिग बॉस ओटीटी और एमटीवी एस ऑफ स्पेस की विजेता रह चुकी हैं। दिव्या ने कहा, “यह फिल्म मेरे लिए एक्टर के तौर पर बहुत चुनौतीपूर्ण रही। कहानी बेहद रोमांचक और रहस्य से भरी है। मैं चाहती हूं कि दर्शक इसे थिएटर में बड़े पर्दे पर देखें और महसूस करें।”

अभिनेता रजनीश दुग्गल ने स्क्रिप्ट की तारीफ करते हुए कहा, “जैसे ही मैंने स्क्रिप्ट पढ़ी, लगा कि इसमें कुछ अलग और खास है। यह सस्पेंस, साइकोलॉजिकल एलिमेंट्स और सुपरनैचुरल का अनोखा मिश्रण है। पोस्टर सिर्फ एक झलक है, पूरी कहानी और भी दिलचस्प है।”

निर्माता ज्योति राज गवाली ने बताया, “द वार्डरोब सिर्फ डराने वाली फिल्म नहीं है। यह उन रहस्यों की कहानी है जो इंसान की जिंदगी बदल सकते हैं। हम चाहते थे कि फर्स्ट लुक पोस्टर से ही इसकी इंटेंसिटी और रहस्य की झलक मिले।”

सह-निर्माता राज गवाली के साथ मिलकर उन्होंने इस प्रोजेक्ट को तैयार किया है। फिल्म की कहानी एक पुरानी अलमारी के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें छिपे राज दर्शकों को सस्पेंस में रखेंगे। निर्माताओं का कहना है कि जल्द ही ट्रेलर, गाने और अन्य जानकारी साझा की जाएगी।
 

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,712
Messages
16,749
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top