'अग्निपरीक्षा' में खेसारी लाल का रोमांस-एक्शन, आकांक्षा संग केमिस्ट्री और सस्पेंस से भरा धमाकेदार ट्रेलर रिलीज

'अग्निपरीक्षा' से तहलका मचाने आ रहे खेसारी लाल यादव, रिलीज किया शानदार ट्रेलर


मुंबई, 18 फरवरी। भोजपुरी की हिट मशीन कहे जाने वाले अभिनेता और सिंगर खेसारी लाल यादव की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'अग्निपरीक्षा' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। अग्निपरीक्षा में खेसारी रोमांस और एक्शन दोनों करते दिख रहे हैं और आकांक्षा पुरी के साथ उनकी जोरदार केमिस्ट्री ने फैंस को खुश कर दिया है।

होली सॉन्ग के बीच खेसारी लाल यादव ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'अग्निपरीक्षा' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसमें वे धर्म को बचाने के लिए दुश्मनों का वध करते दिख रहे हैं। ट्रेलर में खेसारी को मसीहा के रूप में दिखाया गया है, जो अमीरों को लूटकर गरीबों की मदद करता है, लेकिन स्टोरी में ट्विस्ट तब आता है, जब आकांक्षा से प्यार करने वाले खेसारी को मजबूरन नीलम से शादी करनी पड़ती है। इतना ही नहीं, नीलम की मौत का भी इल्जाम अभिनेता पर लगता है, लेकिन अंत में इंसाफ होता है।

ट्रेलर में दबंग विधायक की भी एंट्री होती है, जो पैसे के बलबूते पर पावर का गलत इस्तेमाल करता है। खेसारी ट्रेलर में धर्म और सत्ता के ठेकेदारों से सीधी लड़ाई लेते दिखते हैं। ट्रेलर बहुत ही प्रॉमिसिंग है और फैंस को खूब पसंद भी आ रहा है। ट्रेलर में फिल्म में मौजूद कई मजेदार गानों की झलक भी दिखाई गई है।

बात अगर 'अग्निपरीक्षा' की करें तो फिल्म के प्रोड्यूसर सुरिंदर यादव हैं और निर्देशक लाल बाबू पंडित हैं। फिल्म में खेसारी, आकांक्षा और नीलम के अलावा, सुशील सिंह, प्रकाश जैस, सोनू पांडे, रितु चौहान, विनोद मिश्रा, सोनिया मिश्रा, महेश आचार्य, प्रियंका सोनी और दीपक सिन्हा भी दिखने वाले हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है लेकिन अभी तक फिल्म की रिलीज डेट का एलान होना बाकी है। फैंस फिल्म देखने के लिए काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।

बता दें कि फिल्मों के अलावा खेसारी बैक टू बैक होली सॉन्ग भी रिलीज कर रहे हैं। उन्होंने हाल ही में 'चोली भीज जाता', 'होलीया में गार्दा होई', 'टेम्पू के ड्राइवर 2', 'फुरु फुरु करे अंगवा', 'होली परल बा 4 के', और 'तोर महतारी जिंदाबाद' जैसे गाने रिलीज किए हैं।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top