बिहार: सहरसा में दिल दहला देने वाली घटना! मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी, आरोपी सलाखों के पीछे

बिहार: सहरसा में मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार


सहरसा, 18 फरवरी। बिहार के सहरसा जिले के सौर बाजार थाना क्षेत्र में मानवता को झकझोर देने वाली एक घटना प्रकाश में आई है, जहां एक मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

बताया गया कि मंगलवार दोपहर में सौर बाजार थाना क्षेत्र में एक मासूम बच्ची खेत में खेल रही थी, तभी गांव का ही एक युवक ने उसे बहला-फुसलाकर अपनी हवस का शिकार बनाया और बेहोशी की हालत में उसे वहीं छोड़कर भाग गया। एक ग्रामीण द्वारा बच्ची के सुनसान स्थान में पड़े होने की जानकारी उसके परिजनों को दी गई। इसके बाद बच्ची को ग्रामीणों की मदद से परिजन आनन-फानन में स्थानीय अस्पताल लेकर पहुंचे।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी तत्काल घटनास्थल पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस अधीक्षक ने इस मामले की जांच के लिए विशेष जांच टीम गठित कर उसे जिम्मेवारी सौंपी। पुलिस के मुताबिक चिकित्सकीय प्रक्रिया के तहत स्वैब एवं अन्य आवश्यक नमूनों को सुरक्षित रूप से संरक्षित किया गया है। प्राथमिक उपचार के उपरांत महिला पुलिस पदाधिकारी की उपस्थिति में बालिका को बेहतर इलाज के लिए उच्च चिकित्सा संस्थान भेजा गया है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पीड़िता के पिता के बयान के आधार पर सौर बाजार थाना में इस मामले में बीएनएस एवं पॉक्सो एक्ट की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। इस मामले की जांच और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए गठित विशेष टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर उसका चिकित्सीय परीक्षण कराया है। पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है। घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने साक्ष्य भी जुटाए हैं ताकि अपराधी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जा सके।
 

Similar threads

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
8,143
Messages
8,175
Members
19
Latest member
Jessantict5434
Back
Top