हार से घबराकर टीएमसी घुसपैठियों की ढाल बनी, सुधांशु त्रिवेदी बोले- पार्टी हुई घुसपैठिया परस्त

टीएमसी अपनी हार को बचाने के लिए घुसपैठिया परस्त हो गई है: सुधांशु त्रिवेदी


कोलकाता, 17 फरवरी। भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि टीएमसी अपनी हार को बचाने के लिए घुसपैठिया परस्त हो गई है।

सुधांशु त्रिवेदी ने कोलकाता में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मुझे लगता है कि आगामी विधानसभा चुनाव में अपनी हार को पक्का मानकर टीएमसी की मुखिया पूरी तरह से बदहवास हो चुकी हैं।

ममता बनर्जी के दिल्ली दौरे को लेकर भाजपा सांसद ने तंज कसते हुए कहा कि उनकी मन की भावना यह थी कि वह एसआईआर के जरिए फर्जी वोटरों को बचाने के लिए काला कोट पहनकर 1500 किलोमीटर दूर दिल्ली पहुंच गईं, लेकिन अपने आवास से सात किलोमीटर दूर आनंदपुर में भीषण आग की जो घटना हुई, वहां जाना सीएम ने ठीक नहीं समझा।

उन्होंने कहा कि जहां तक एसआईआर की बात है, तो सुप्रीम कोर्ट ने साफ कर दिया है कि यह एक प्रोसेस है जो पूरी ट्रांसपेरेंसी के साथ हो रहा है। मैं यह कहना चाहता हूं कि टीएमसी अपनी हार को सामने देखकर कुंठाग्रस्त हो गई है, इसीलिए हार को बचाने के लिए घुसपैठिया परस्त हो गई है।

कोलकाता के आईपैक ऑफिस पर ईडी की रेड को लेकर सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि ममता बनर्जी खुद वहां गईं। आम तौर पर एक मुख्यमंत्री खुद फाइल नहीं उठाता, उसके साथ कोई साथी होता है, लेकिन सीएम ने फाइल अपने हाथ में ली, जिसका मतलब है कि उसे अपने पर्सनल स्टाफ पर भी भरोसा नहीं था। ऐसे में एक चीज साफ है कि जिसे अपनी पुलिस, अपने प्रशासन और अपने पर्सनल स्टाफ पर भरोसा नहीं है, वह दिख रहा है। मुझे लगता है कि ममता बनर्जी से जनता का भरोसा भी उठ गया है।

भाजपा सांसद ने हाईकोर्ट का जिक्र करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल ही एकमात्र ऐसा राज्य है जहां बॉर्डर पर फेंसिंग के लिए जमीन अलॉट नहीं की गई है और हाईकोर्ट को दखल देना पड़ा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इसे लेकर कई बार बयान दिए हैं। यह दर्शाता है कि राष्ट्रीय सुरक्षा की कीमत पर राजनीति की जा रही है, और बंगाल में जनता देख रही है और इसका जवाब देगी।
 

Similar threads

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
7,931
Messages
7,963
Members
18
Latest member
neodermatologist
Back
Top