समस्तीपुर में 'पीएम सूर्य घर' योजना का कमाल! 500 से अधिक घरों की बिजली हुई मुफ्त, हजारों को मिली सब्सिडी

समस्तीपुर में 500 से अधिक लोगों ने ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ का उठाया लाभ


पटना, 17 फरवरी। बिहार के समस्तीपुर में ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ के तहत 500 से अधिक उपभोक्ताओं को सब्सिडी मिली है। इस स्कीम के तहत 550 लोगों के घरों पर सोलर पैनल लगाया गया है और करीब 4 हजार लोगों ने स्कीम का लाभ पाने के लिए आवेदन किया है।

‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ के बारे में बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता आनंद कुमार ने बताया कि पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई इस लाभकारी योजना का लाभ सभी उपभोक्ताओं को मिलना चाहिए। इसके लिए उपभोक्ताओं को बस आवेदन करना है और सरकार की ओर से एक से लेकर तीन किलोवाट के सोलर पैनल पर सब्सिडी भी दी जा रही है।

उन्होंने बताया कि इस स्कीम के तहत उपभोक्ताओं को फ्री बिजली की सुविधा पाने के लिए अपने घरों की छत पर सोलर पैनल लगाना होगा। एक किलोवाट का सोलर पैनल लगाते हैं तो 30 हजार, 2 किलोवाट का पैनल लगाते हैं तो 60 हजार और 3 किलोवाट का पैनल लगाते हैं तो 78 हजार की सब्सिडी दी जा रही है।

उन्होंने बताया कि सोलर पैनल लगाने के लिए उपभोक्ताओं को प्रेरित किया जाता है और हम चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा उपभोक्ता इस योजना का लाभ लें।

कार्यपालक अभियंता आनंद कुमार ने बताया कि इस महत्वाकांक्षी योजना से जिले के लोगों को लाभ मिला है। जिले के 15 ऐसे उपभोक्ता हैं, जिनका बिजली बिल जीरो आ रहा है। ऐसे सभी 15 लोगों को पटेल मैदान में आयोजित मेले में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

पटेल मैदान में आयोजित इस मेले में उपभोक्ताओं को ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान बैंककर्मी भी कार्यक्रम में मौजूद रहें, जिन्होंने लोगों को सोलर पैनल लगाने में बैंक से संबंधित जानकारी दी।

कार्यपालक अभियंता के अनुसार, जिले में सोलर पैनल लगाने के लिए 3,970 आवेदन आए थे। 550 लोगों के घरों पर सोलर पैनल लगा दिया गया है। 511 उपभोक्ताओं को सब्सिडी भी मिली है।

बता दें कि ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ का लाभ लेने के लिए, आवेदक को भारतीय नागरिक होना चाहिए। आवेदक के पास एक ऐसा घर होना चाहिए, जिसकी छत पैनल लगाने के लिए उपयुक्त हो। आवेदक के पास बिजली का कनेक्शन होना चाहिए। वहीं, आवेदक ने सौर पैनलों के लिए किसी अन्य सब्सिडी का लाभ प्राप्त न किया हो, यह जरूरी है।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,712
Messages
16,749
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top