बिहार में राष्ट्रीय लोक मोर्चा को झटका! राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र नाथ ठाकुर बेटे समेत कांग्रेस में शामिल, सियासत गरमाई

बिहार: राष्ट्रीय लोक मोर्चा के उपाध्यक्ष जितेंद्र नाथ ठाकुर बेटे के साथ कांग्रेस में शामिल हुए


पटना, 17 फरवरी। बिहार प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में मंगलवार को आयोजित मिलन समारोह में राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र नाथ ठाकुर, उनके पुत्र प्रदेश प्रवक्ता राहुल कुमार, और राजद नेता नीलम परवीन के साथ उनके समर्थकों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावारू और प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने सभी लोगों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। इस मौके पर कृष्णा अल्लावारू ने आरोप लगाते हुए कहा कि हमारे देश की गोपनीय सूचनाएं और देश की संपत्तियों को अमेरिका के हाथों लगातार सौंपा जा रहा है। आईटी सेक्टर से लेकर खेती तक अमेरिका के हाथों में सौंप कर देश को खोखला करने वाली पार्टी सत्ता में स्थापित है और लगातार देश को छलने का काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि आज देश के युवाओं और किसानों के साथ सभी वर्ग के लोग परेशान हैं और वर्तमान सरकार की नीतियों के खिलाफ हो चुके हैं और कांग्रेस पार्टी की तरफ आशा भरी निगाहों से देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि नए नेताओं के शामिल होने से सामाजिक न्याय की लड़ाई और मजबूत होगी।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि बिहार की वर्तमान सरकार ने महिलाओं की हकमारी की है और ऋण देकर उन्हें कर्ज के बोझ में डाल रही है। नीट छात्रा के परिवार के साथ न्याय की लड़ाई में ज्यादती की जा रही है। सत्ता पक्ष में बैठी भाजपा आखिर कैसे इस मुद्दे पर न्याय दे सकती है जब उसी की पुलिस बिहार में बच्ची के परिजनों को केस मैनेज करने की धमकी दे रही है?

उन्होंने कहा कि माइक्रो फाइनेंस कंपनियों से ग्रामीण और शहरी महिलाएं परेशान हैं, लेकिन सरकार मौन है। कांग्रेस ने आत्मनिर्भर करने के लिए परिवारों को मनरेगा योजना दी, जिसको बंद कर यह भाजपा सरकार ने पांच किलो राशन देकर ही खुद को मजबूत बता रही है। सामाजिक न्याय की लड़ाई को और मजबूती देने के लिए संगठन से जुड़ने के लिए पार्टी में आए लोगों को शुभकामनाएं दीं।

पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद जितेंद्र नाथ ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी एकमात्र नेता हैं जो मजबूती के साथ देश की बेहतरी के लिए वर्तमान सरकार के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं। पार्टी मुझे जहां और जिस जिम्मेदारी में इस्तेमाल करना चाहेगी, मैं अपनी जिम्मेदारी निभाऊंगा।
 

Similar threads

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
7,931
Messages
7,963
Members
18
Latest member
neodermatologist
Back
Top