भोपाल में महिला कांग्रेस की 'रसोई संसद': महंगाई से खाली हुई रसोई, सरकार के खिलाफ थाली-चूल्हे संग प्रदर्शन

भोपाल में महिला कांग्रेस की महंगाई के खिलाफ रसोई संसद


भोपाल, 17 फरवरी। बढ़ती महंगाई के विरोध में महिला कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई ने भोपाल में रसोई संसद का आयोजन कर विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने उज्ज्वला गैस सिलेंडर सहित खाने की सामग्री के बोर्ड लगाकर महिलाओं की परेशानी का प्रदर्शन किया।

महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रीना बोरासी के नेतृत्व में महिला कार्यकर्ता प्रदेश कार्यालय के समक्ष जमा हुई और उन्होंने वहां पर रसोई संसद लगाई।

इस दौरान महिलाएं जमीन पर प्रतीकात्मक चूल्हा रसोई और खाली उज्ज्वला सिलेंडर के साथ बैठीं। उन्होंने हाथ में सब्जी और खाद्य सामग्री की बढ़ती कीमतों की तख्तियां लेकर नारेबाजी की।

इस मौके पर रीना बोरासी ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई से हर घर की रसोई का संतुलन बिगड़ गया है। गैस सिलेंडर, खाद्य तेल और सब्जियों की कीमतें आम परिवार की पहुंच से बाहर होती जा रही हैं। देश का बजट बनाया जा रहा है लेकिन घर का बजट बिगड़ रहा है। उज्ज्वला का सिलेंडर आज कई घरों में शोपीस बनकर रह गया है, वही रसोई की खाली कढ़ाई सरकार से जवाब मांग रही है।

उन्‍होंने कहा कि महिला अपने परिवार का पेट आखिर भरे कैसे। महिला कांग्रेस की मांग है कि सरकार गैस सिलेंडर की कीमतों में तत्काल कटौती करे, आवश्यक खाद्य वस्तुओं के दाम नियंत्रित किए जाएं, और आम परिवारों को राहत देने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।

महिला कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि अगर सरकार ने महंगाई पर नियंत्रण पाने के लिए आवश्यक कदम नहीं उठाए तो कांग्रेस रसोई संसद अभियान पूरे प्रदेश में चलाएगी।
 

Similar threads

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
8,414
Messages
8,446
Members
19
Latest member
Jessantict5434
Back
Top