सीएमजी स्प्रिंग फेस्टिवल गाला ने वैश्विक स्तर पर मन मोहा, परंपरा-तकनीक के संगम से तोड़े सारे रिकॉर्ड

सीएमजी स्प्रिंग फेस्टिवल गाला वैश्विक दर्शकों के बीच लोकप्रिय


बीजिंग, 17 फरवरी। चाइना मीडिया ग्रुप यानी सीएमजी द्वारा प्रस्तुत '2026 स्प्रिंग फेस्टिवल गाला' ने दुनिया भर के दर्शकों का मन मोह लिया। इस सांस्कृतिक भव्य आयोजन ने परंपरा, तकनीक और अंतर्राष्ट्रीयता का अनूठा संगम प्रस्तुत किया।

प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार, सोमवार के मध्यरात्रि तक इस कार्यक्रम ने 67.7 करोड़ दर्शकों तक अपनी पहुंच बनाई। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर इसे 13 अरब 50 करोड़ बार देखा गया। सीएमजी के आधिकारिक ऐप पर इसे 57.8 करोड़ बार देखा गया, जो वर्ष 2025 की तुलना में 5 करोड़ 33 लाख 90 हजार अधिक है।

युवा दर्शकों में इसकी लोकप्रियता उल्लेखनीय रही, जहां 43.7 प्रतिशत युवाओं ने इसे विभिन्न माध्यमों से देखा, जो वर्ष 2025 की तुलना में 10 प्रतिशत अधिक है।

वैश्विक स्तर पर इस कार्यक्रम का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है। इसे लगभग 4,000 अंतर्राष्ट्रीय मीडिया संस्थानों द्वारा प्रसारित किया गया, जो वर्ष 2025 की तुलना में 37.95 प्रतिशत अधिक है। सीएमजी के अधीनस्थ चाइना ग्लोबल टेलीविजन नेटवर्क (सीजीटीएन) के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसे 8 करोड़ 72 लाख 91 हजार बार देखा गया, जो वर्ष 2025 से लगभग 20 प्रतिशत अधिक है।

इस वर्ष के स्प्रिंग फेस्टिवल गाला का विषय 'दौड़ता अश्व, अविराम गति' था, जो आत्म-सुधार और दृढ़ संकल्प का प्रतीक है। कार्यक्रम ने वैश्विक दर्शकों को नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए सांस्कृतिक आदान-प्रदान का सुंदर संदेश प्रेषित किया।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
 

Similar threads

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
7,931
Messages
7,963
Members
18
Latest member
neodermatologist
Back
Top