बांग्लादेश की 13वीं संसद को मिला नया नेता प्रतिपक्ष, जमात के शफीकुर रहमान को सौंपी गई विपक्ष की कमान

Shafiqur Rahman


ढाका, 17 फरवरी। बांग्लादेश की 13वीं राष्ट्रीय संसद के नवनिर्वाचित सांसदों ने मंगलवार को सदस्यता की शपथ ली। नई सरकार के गठन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई और इसके साथ ही अब इस बात का भी फैसला हो गया है कि नेता प्रतिपक्ष की कमान कौन संभालेगा।

बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के बाद जमात-ए-इस्लामी के नेतृत्व वाला गठबंधन दूसरे पायदान पर रहा। यही वजह है कि जमात के अमीर शफीकुर रहमान को विपक्ष का नेता चुना गया है और पार्टी नायब-ए-अमीर सैयद अब्दुल्ला मोहम्मद ताहिर को विपक्ष का उप नेता बनाया गया है।

जमात के नेतृत्व वाले 11-पार्टी गठबंधन में सहयोगी, नेशनल सिटिजन पार्टी (एनसीपी) के संयोजक नाहिद इस्लाम को विपक्ष का चीफ व्हिप बनाया गया है।

'द डेली स्टार' के अनुसार, सहायक महासचिव और सेंट्रल पब्लिसिटी एंड मीडिया डिपार्टमेंट के अध्यक्ष अहसानुल महबूब जुबैर ने इसकी पुष्टि की।

इससे पहले, मंगलवार दोपहर जमात के नवनिर्वाचित उम्मीदवारों ने सांसद सदस्यों के तौर पर शपथ ली। दोपहर को उन्होंने कॉन्स्टिट्यूशन रिफॉर्म काउंसिल मेंबर के तौर पर शपथ ली। समारोह जातीय संसद भवन के शपथ कक्ष में हुआ। चीफ इलेक्शन कमिश्नर एएमएम नासिर उद्दीन ने अलग-अलग शपथ दिलाई।

जमात के बाद एनसीपी के चुने हुए उम्मीदवारों ने भी शपथ ली। फिर 11-पार्टी गठबंधन के सदस्यों ने संसद परिसर में शफीकुर रहमान की अध्यक्षता में एक बैठक की। जुबैर ने कहा कि उसी बैठक में विपक्ष के नेता और उपनेता के साथ-साथ व्हिप को भी नॉमिनेट किया गया था।

जमात-ए-इस्लामी पर पहले शेख हसीना के राज में बैन लगा था और इस वजह से वो 2024 के चुनावों में नहीं लड़ पाई थी। हालिया चुनाव में पार्टी को 68 सीटें मिली हैं और इस तरह विपक्ष की सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरी है। रहमान के लगाए गए गड़बड़ियों के आरोपों के बावजूद, पार्टी ने नतीजे मान लिए और "एक सतर्क विपक्ष" के तौर पर काम करने का वादा किया है।
 

Similar threads

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
7,931
Messages
7,963
Members
18
Latest member
neodermatologist
Back
Top