ग्रेटर नोएडा: जैन मंदिर से 800 साल पुरानी अष्टधातु प्रतिमा चोरी, मंदिरकर्मी ही निकले चोर, 24 घंटे में गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा: जैन मंदिर से 800 वर्ष पुरानी अष्ठधातु प्रतिमा चोरी, दो आरोपी गिरफ्तार


ग्रेटर नोएडा, 17 फरवरी। ग्रेटर नोएडा के थाना इकोटेक-3 क्षेत्र में स्थित सैनीपुरा गांव के एक जैन मंदिर में हुई सनसनीखेज चोरी का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने मंदिर से अष्ठधातु से निर्मित लगभग 800 वर्ष पुरानी प्राचीन प्रतिमा सहित अन्य कीमती धार्मिक सामग्री चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपियों के कब्जे से चोरी का पूरा सामान भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, 16 फरवरी को थाना इकोटेक-3 में सूचना प्राप्त हुई कि सैनीपुरा गांव स्थित जैन मंदिर में कार्यरत मुलायम और चेतन ने मंदिर में स्थापित चांदी की पांडुशिला, चांदी का नारियल, चांदी का कलश तथा अष्ठधातु से बनी प्राचीन प्रतिमा चोरी कर ली है।

मामले में पीड़ित की तहरीर के आधार पर थाना इकोटेक-3 में मुकदमा दर्ज किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और गोपनीय सूचना तंत्र की मदद से पुलिस टीम ने मंगलवार को सुनपुरा गांव क्षेत्र से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान मुलायम सिंह पुत्र परसू सिंह निवासी ग्राम बिजोरी पाठक, थाना हटा, जिला दमोह (मध्य प्रदेश) और चेतन पुत्र जय प्रकाश निवासी ग्राम धूम मानिकपुर, थाना बादलपुर, गौतमबुद्धनगर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1 अष्ठधातु से निर्मित प्राचीन प्रतिमा, चांदी की पांडुशिला के 8 टुकड़े, 1 चांदी का नारियल तथा 1 चांदी का कलश बरामद किया है।

बरामद प्रतिमा की प्राचीनता और ऐतिहासिक महत्व को देखते हुए इसे सुरक्षित संरक्षित किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपियों से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वे इस चोरी में अकेले शामिल थे या किसी बड़े गिरोह का हिस्सा हैं।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top