एआई से अब ग्राम पंचायतों की सेवाएं होंगी तेज और पारदर्शी, लोगों तक पहुंच हुई आसान: लोहानी

एआई पंचायतों की सेवाओं तक लोगों की पहुंच बना रहा आसान : सुशील कुमार लोहानी


नई दिल्ली, 17 फरवरी। पंचायती राज मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव सुशील कुमार लोहानी ने मंगलवार को कहा कि सरकार जमीनीस्तर पर पंचायतों की गतिविधियों और प्रोग्राम को पहुंचाने के लिए एआई का उपयोग कर रही है।

समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में उदाहरण देते हुए लोहानी ने कहा कि सभासार नाम से एक एआई ऐप हमने विकसित किया है। यह ऐप ग्रामसभा की बैठक के मिनट्स को टेक्स में कुछ मिनट्स में परिवर्तित कर देता है। इस कार्य को पहले पंचायत सचिव को करने में तीन से चार घंटों का समय लगता था।

उन्होंने आगे कहा कि हम एआई को लगातार बढ़ाने के लिए कार्य कर रहे हैं। हम ऐसे चैटबॉट आदि विकसित कर रहे हैं, जो कि आसानी से पंचायतों के प्रोग्राम की जानकारी लोगों तक पहुंचा सके। इसके अतिरिक्त इस समिट में बढ़ी संख्या में कारोबारी भी भाग ले रहे हैं।

एक्सेस पार्टनरशिप के स्ट्रेटजी और पार्टनरशिप के वाइस प्रेसिडेंट अभिनीत कौल ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से कहा कि यह ग्लोबल साउथ में आयोजित होने वाली पहली एआई समिट है। हम इस समिट में एआई को लागू करने वाले समाधानों पर अधिक ध्यान केंद्रित होता हुआ देख रहे हैं।

बीआईटीएस पिलानी डब्ल्यूआईएलपी के डीन प्रोफेसर पीबी वेंकटरमन ने कहा कि यह एक उच्च प्रभाव वाली एआई समिट होने वाली है। हमने भी यहां पर अपना स्टॉल लगाया है, जिसमें हमने तीन क्षेत्रों - शिक्षा में एआई, एआई में शिक्षा और उद्योगों में एआई पर फोकस किया है।

इसके अतिरिक्त एआई को ग्लोबल साइबर एलायंस के ब्रायन क्यूट ने कहा कि अगर हम एआई को सावधानीपूर्वक और पूरी जिम्मेदारी के साथ नैतिकता से तैनात करते हैं, तो इस काफी सारे फायदे हो सकते है। उन्होंने आगे कहा कि जिम्मेदार एआई विकसित करने से पूरे दुनिया को लाभ होगा।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top