मुजफ्फरपुर में कुख्यात ATM फ्रॉड से मुठभेड़, पुलिस की गोली से घायल बदमाश गिरफ्तार, ASI भी जख्मी

बिहार: मुजफ्फरपुर में अपराधियों के साथ मुठभेड़ में एएसआई को लगी गोली, जवाबी कार्रवाई में बदमाश भी घायल


मुजफ्फरपुर, 17 फरवरी। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में मंगलवार को दिनदहाड़े अपराधियों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी को गोली लग गई जिससे वे घायल हो गए। इधर, पुलिस की फायरिंग में एक बदमाश भी घायल हुआ है जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जाता है कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की एक टीम मंगलवार को बेला थाना क्षेत्र में एक कुख्यात एटीएम फ्रॉड को गिरफ्तार करने पहुंची थी। पुलिस टीम घेराबंदी कर बदमाश के पास पहुंचने ही वाली थी कि पुलिस को देखते ही बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस घटना में पुलिस के एक एएसआई गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मुख्य आरोपी को भी गोली लगी है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इस मुठभेड़ में बदमाशों द्वारा चलाई गई गोली बेला थाने में तैनात एएसआई विकास कुमार को लगी। मुठभेड़ के बाद इलाके में अफरा-तफरी की स्थिति हो गई। उन्होंने बताया कि इस मुठभेड़ में एक अपराधी को भी गोली लगी है जिसके बाद पुलिस ने उसे घायल अवस्था में दबोच लिया। वर्तमान में घायल बदमाश से पुलिस कड़ी पूछताछ कर रही है ताकि उसके गिरोह के अन्य सदस्यों का पता लगाया जा सके।

पुलिस उप महानिरीक्षक चंदन कुशवाहा ने बताया, "बेला थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में एक एएसआई को गोली लगी है। अभी वे इलाजरत हैं। जो अपराधी गोली चला रहा था उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया है। वह भी घायल है। उसके पास से हथियार और अन्य सामग्री प्राप्त हुई है। प्रथम दृष्ट्या गिरफ्तार अपराधी साइबर फ्रॉड करता था। काफी दिनों से पुलिस को इसकी तलाश थी।"

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपराधी की पहचान कर ली गई है। वह पहले भी एटीएम फ्रॉड के मामलों में संलिप्त रह चुका है। उसके आपराधिक इतिहास को और खंगाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि घायल पुलिसकर्मी की स्थिति स्थिर बताई जा रही है। एक गोली उन्हें लगी है।
 

Similar threads

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
7,931
Messages
7,963
Members
18
Latest member
neodermatologist
Back
Top