कांग्रेस में फिर 'नाराजगी' का बवंडर! राशिद अल्वी बोले- मणिशंकर अय्यर को मनाकर जिम्मेदारी दे पार्टी

मणिशंकर अय्यर की नाराजगी को दूर करनी चाहिए: राशिद अल्वी


नई दिल्ली, 16 फरवरी। कांग्रेस के नेता राशिद अल्वी ने कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर के 'पिनाराई विजयन फिर बनेंगे केरल के सीएम' वाले बयान पर कहा कि वह पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं। अगर उनकी कोई नाराजगी है तो उसे पार्टी को दूर करना चाहिए।

नई दिल्ली में कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि मणिशंकर अय्यर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं। कांग्रेस लीडरशिप की जिम्मेदारी है कि सभी वरिष्ठ नेताओं को पार्टी में इन्वॉल्व करे। हम कांग्रेस को मजबूत करना चाहते हैं। कांग्रेस के अंदर जो सीनियर लोग हैं, अगर वे नाराज हैं तो उन्हें मनाना चाहिए। कोई जिम्मेदारी देनी चाहिए। मणिशंकर अय्यर ने क्या कहा है, वह मैंने नहीं सुना है। वे वरिष्ठ नेता हैं, लंबे समय तक कांग्रेस के लिए काम किया है। अगर उनकी कोई नाराजगी है तो उसे दूर करना चाहिए।

उन्होंने संघ को लेकर कर्नाटक सरकार में मंत्री प्रियांक खड़गे के बयान पर कहा कि मैं इस तरीके के अल्फाज तो इस्तेमाल नहीं करता, लेकिन निश्चित तौर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भारत की यूनिटी के लिए काम नहीं करता है।

कांग्रेस नेता कार्ति चिदंबरम के बयान पर राशिद अल्वी ने कहा कि सनातन धर्म सिर्फ भाजपा की नहीं है। वह समझते हैं कि वही सनातन धर्म पर चलते हैं। साउथ इंडिया हो या नॉर्थ इंडिया, हिंदू समाज सनातन धर्म पर चलता है और उस पर भरोसा रखता है। भाजपा के लोगों को गलतफहमी है कि वह सनातन धर्म का नाम लेकर राजनीति करते रहेंगे। धर्म के नाम पर वोट मांगकर सत्ता हासिल करते रहेंगे। यही कारण है कि साउथ के लोग ऐसा नहीं करते। वह धर्म को राजनीति का हथियार नहीं बनाते। कोई भी धर्म को राजनीति में लेकर नहीं आएगा।

टीपू सुल्तान विवाद पर उन्होंने कहा कि तस्वीर लगाने से क्या दिक्कत है। अंग्रेजों के साथ लड़ते हुए उनकी शहादत हुई थी। कोई उनकी तस्वीर अपने ऑफिस में लगाता है तो किसी को कोई ऐतराज नहीं होना चाहिए।

राहुल गांधी पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बयान पर अल्वी ने कहा कि राहुल गांधी की एक-एक बात ठीक है। भाजपा देश के लोगों को गुमराह कर रही है। अमेरिका से आने वाली चीजें अगर भारत में सस्ते दरों पर मिलेंगी, तो भारत के लोग अपने किसानों से सामान क्यों खरीदेंगे? भारत-अमेरिका ट्रेड डील दबाव में हुई है।

भारत-पाकिस्तान मैच पर धीरेंद्र शास्त्री के बयान को लेकर अल्वी ने कहा कि मैं नहीं जानता कि कौन धीरेंद्र शास्त्री है। अगर ये राजनीति करते हैं तो मैंने इनका नाम तो अभी तक राजनीति के अंदर सुना नहीं है। भारतीय नागरिक होंगे तो सबकी अपनी-अपनी राय है।
 

Similar threads

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
7,603
Messages
7,635
Members
18
Latest member
neodermatologist
Back
Top