वसंत महोत्सव पर राष्ट्रीय हाईवे पर इलेक्ट्रिक वाहनों की धूम, चार्जिंग वॉल्यूम में 116% से ज्यादा का रिकॉर्ड उछाल!

वसंत महोत्सव की छुट्टी के पहले दिन राष्ट्रीय हाईवे पर चार्जिंग वॉल्यूम में साल-दर-साल 116.32 फीसदी का इजाफा


बीजिंग, 16 फरवरी। चीन के राष्ट्रीय ऊर्जा प्रशासन के अनुसार, राष्ट्रीय चार्जिंग अवसंरचना निगरानी और सेवा मंच में शामिल 53,300 हाईवे चार्जिंग पाइल्स के आंकड़ों के आधार पर, वसंत महोत्सव की छुट्टी के पहले दिन (15 फरवरी) राष्ट्रीय हाईवे पर चार्जिंग वॉल्यूम 152.805 लाख किलोवाट-घंटे तक पहुंच गया, जो साल-दर-साल 116.32 फीसदी की बढ़ोतरी है।

इसके अलावा, वसंत महोत्सव की छुट्टी से पहले आखिरी वर्किंग डे (14 फरवरी) को, राष्ट्रीय हाईवे चार्जिंग वॉल्यूम 160.269 लाख किलोवाट-घंटे तक पहुंच गया, जिसमें साल-दर-साल 62.06 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

वर्तमान में, चीन में चार्जिंग की मांग लगातार बढ़ रही है। हाईवे सर्विस एरिया में चार्जिंग सुविधाएं आम तौर पर ठीक से चल रही हैं, जो इस वर्ष वसंत महोत्सव की 9 दिनों की छुट्टियों में घर लौटने और यात्रा करने के लिए लोगों की ऊर्जा जरूरतों को अच्छी तरह से पूरा कर सकती हैं।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,712
Messages
16,749
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top