पाकिस्तान पर वारिस पठान का विस्फोटक बयान: भारत के आगे तुम्हारी क्या औकात, आतंकवादियों से कैसा मैच!

‘भारत को हराने वाला कोई पैदा नहीं हुआ’ भारत की जीत पर बोले वारिस पठान


मुंबई, 16 फरवरी। श्रीलंका के कोलंबो में भारत ने पाकिस्तान को टी-20 वर्ल्ड कप मैच में हराकर सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर लिया है। इस पर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिममीन (एआईएमआईएम) के नेता वारिस पठान ने कहा कि भारत को हराने वाला कोई पैदा नहीं हुआ है।

मुंबई में आईएएनएस से बातचीत में एआईएमआईएम के नेता वारिस पठान ने कहा कि भारत हमेशा पाकिस्तान के खिलाफ जीता है और जीतता रहेगा। भारत के सामने पाकिस्तान की कोई औकात नहीं है। हालांकि, हमारा मानना था कि भारत को पाकिस्तान के खिलाफ मैच नहीं खेलना चाहिए था। पाकिस्तान आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ावा देता है। पाकिस्तान से हम लोगों ने सारे रिश्ते तोड़ दिए। लेकिन, चंद रुपए के लिए मैच खेलते हैं। उन्होंने कहा कि जब हम हाथ नहीं मिला सकते हैं तो मैच भी नहीं खेलना चाहिए।

टीपू सुल्तान विवाद पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के बयान पर वारिस पठान ने कहा कि देवेंद्र फडणवीस को पहले इतिहास पढ़ना चाहिए, उन्हें पता होना चाहिए कि अंग्रेजों को किसने हराया और उनके खिलाफ लड़ते हुए कौन शहीद हुआ। अंग्रेजों के खिलाफ बहादुरी से लड़ने वाले टीपू सुल्तान थे। उनकी तस्वीर संविधान में उनके ऐतिहासिक महत्व के कारण है। आप सिर्फ संघ से जुड़े लोगों की तारीफ क्यों करते हैं, जिन्होंने जेल में बैठकर बार-बार दया याचिकाएं लिखीं।

वारिस पठान ने कहा कि भाजपा और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को सिर्फ नफरत फैलाना आता है। फडणवीस संविधान पढ़ेंगे तो टीपू सुल्तान की तारीफ करेंगे।

महाशिवरात्रि पर पूर्व मंत्री अब्दुल सत्तार के मंदिर जाने के बाद मंदिर शुद्धिकरण मामले पर वारिस पठान ने कहा कि अब्दुल सत्तार को बताना चाहिए कि वे मंदिर क्यों गए थे। सत्तार जैसे लोग अपने राजनीतिक आकाओं को खुश करने के लिए ऐसी चीजें करते हैं।

कांग्रेस नेता हर्षवर्धन सपकाल द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज की तुलना टीपू सुल्तान से करने पर वारिस पठान ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज का हम सम्मान और आदर करते हैं। कांग्रेस नेता ही इस पर बेहतर जवाब दे सकते हैं कि उन्होंने तुलना क्यों की।

उन्होंने कहा कि टीपू सुल्तान एक बहादुर योद्धा थे, जिन्होंने अंग्रेजों को हार का स्वाद चखाया। वह उनके खिलाफ लड़ते हुए शहीद हुए।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top