भारत-पाकिस्तान टी20 में छक्कों का किंग कौन? कोहली शीर्ष पर, तिलक वर्मा ने लगाई लंबी छलांग

वो बल्लेबाज, जिनके नाम भारत-पाकिस्तान के बीच टी20 मैच में सर्वाधिक छक्कों का रिकॉर्ड


नई दिल्ली, 16 फरवरी। भारत के बाएं हाथ के बल्लेबाज तिलक वर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ रविवार को खेले गए टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले में 25 रन की पारी खेली। 24 गेंदों में तिलक ने 1 छक्का और 2 चौके लगाए। इस पारी के साथ तिलक भारत-पाकिस्तान के बीच टी20 मुकाबले में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में तीसरे पायदान पर पहुंच गए हैं।

तिलक वर्मा ने साल 2025 से अब तक पाकिस्तान के खिलाफ 4 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें 77.50 की औसत के साथ 155 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 8 छक्के और 9 चौके निकले।

इस लिस्ट में विराट कोहली शीर्ष पर हैं, जिन्होंने पाकिस्तान के विरुद्ध साल 2012 से 2024 के बीच 11 मुकाबले खेले, जिसमें 70.28 की औसत के साथ 492 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 11 छक्के और 49 चौके लगाए।

पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं, जिन्होंने भारत के खिलाफ 4 मुकाबलों में 38.75 की औसत के साथ 155 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 9 छक्के और 11 चौके निकले। युवराज सिंह इस लिस्ट में संयुक्त रूप से नंबर-2 हैं, जिन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 8 मुकाबलों में 9 छक्के और 10 चौके लगाए हैं।

अभिषेक शर्मा, रोहित शर्मा और मोहम्मद रिजवान 7-7 छक्कों के साथ लिस्ट में संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर हैं। शाहीन अफरीदी 6 छक्कों के साथ सूची में पांचवें पायदान पर हैं।

कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने 7 विकेट खोकर 175 रन बनाए। टीम इंडिया के लिए ईशान किशन ने 40 गेंदों में 77 रन बनाए, जबकि कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 25 रन का योगदान टीम के खाते में दिया।

इसके जवाब में पाकिस्तानी टीम 18 ओवरों में महज 114 रन पर सिमट गई। इस टीम से उस्मान खान ने सर्वाधिक 44 रन बनाए, जबकि शाहीन अफरीदी ने 23 रन का योगदान टीम के खाते में दिया।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,712
Messages
16,749
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top