इंडियन आइडल में सिद्धांत चतुर्वेदी का रैप धमाका, बिना तैयारी मृणाल ठाकुर के नाम पर भी गाए बोल, फैंस हुए झूम उठे

'इंडियन आइडल' के मंच पर सिद्धांत चतुर्वेदी ने मचाया धमाल, रैप कर फैंस को दिया सरप्राइज


मुंबई, 16 फरवरी। बॉलीवुड अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी इन दिनों अपनी आने वाली रोमांटिक फिल्म 'दो दीवाने शहर में' को लेकर लगातार चर्चा में हैं। इन दिनों वह फिल्म के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। इस सिलसिले में वह लोकप्रिय सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' के मंच पर नजर आए, जहां उन्होंने अपने अंदाज से सबका दिल जीत लिया।

'इंडियन आइडल' के स्टेज पर सिद्धांत चतुर्वेदी पूरी तरह मस्तीभरे मूड में दिखाई दिए। शो के दौरान जब जज बादशाह और श्रेया घोषाल ने उनकी फिल्म 'गली बॉय' में की गई दमदार परफॉर्मेंस को याद किया, तो माहौल अपने आप उत्साह से भर गया।

इसी दौरान जजों ने उनसे एक बार फिर रैप करने का अनुरोध किया। इसके बाद जो हुआ, उसने पूरे एपिसोड को खास बना दिया।

सिद्धांत ने बिना किसी तैयारी के स्टेज पर ही रैप शुरू कर दिया। इस रैप में उन्होंने अभिनेत्री और को-स्टार मृणाल ठाकुर के नाम पर भी कुछ पंक्तियां जोड़ी। यह पल इतना मनोरंजक था कि स्टूडियो में मौजूद दर्शकों ने जोरदार तालियां बजाई।

फिल्म 'गली बॉय' के रिलीज होने के करीब सात साल बाद सिद्धांत को फिर से रैपर के रूप में देखना फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं था।

इससे पहले प्रमोशन के दौरान सिद्धांत चतुर्वेदी ने आईएएनएस से खास बातचीत की थी। एक सवाल के जवाब में सिद्धांत ने कहा था कि वह दर्द को छुपाते नहीं हैं, बल्कि उसे अपनी कला का हिस्सा बना लेते हैं।

उन्होंने बताया कि वह अपने दर्द और उलझनों को लिखने, गाने, नाचने और संगीत के जरिए बाहर निकालते हैं, जो भी वह महसूस करते हैं, उसे पूरी ईमानदारी से जाहिर करते हैं। कभी-कभी वह अपने माता-पिता और दोस्तों से भी बात करते हैं, लेकिन ज्यादातर वह अपनी भावनाओं को अपने काम में ढाल लेते हैं। उनका मानना है कि दर्द से दुनिया की बेहतरीन कला जन्म लेती है।

'दो दीवाने शहर में' एक रोमांटिक ड्रामा है, जिसमें सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ संदीपा धर, मृणाल ठाकुर और आयशा रजा भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म को जी स्टूडियोज, भंसाली प्रोडक्शंस, संजय लीला भंसाली, प्रेरणा सिंह, उमेश कुमार बंसल और भरत कुमार रंगा ने रवि उदयवार फिल्म्स के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है।
 

Trending Content

Forum statistics

Threads
7,553
Messages
7,585
Members
18
Latest member
neodermatologist
Back
Top