गावस्कर का बड़ा खुलासा: सूर्यकुमार यादव लाए हैं टीम में मैच की गहरी समझ, वही हैं जीत के नायक

सूर्यकुमार यादव टीम में 'गेम अवेयरनेस' लेकर आए हैं: सुनील गावस्कर


नई दिल्ली, 16 फरवरी। भारतीय क्रिकेट टीम ने रविवार को कोलंबो में खेले गए ग्रुप स्टेज के मुकाबले में पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया। पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने टीम इंडिया की जीत के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव की प्रशंसा की है।

सुनील गावस्कर ने कहा कि मैच के दौरान सूर्यकुमार यादव ने परिस्थितियों के मुताबिक निर्णय लिए।

गावस्कर ने कहा, "आपको मैच की स्थिति के मुताबिक खेलना होता है, और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने यही किया है। उन्होंने फ्रंट से लीड किया है। यूएसए के खिलाफ जब इंडिया 77 रन पर 6 विकेट गंवाकर मुश्किल में थी, तो सूर्या ने टीम को बचाया। जब वह पाकिस्तान के खिलाफ बल्लेबाजी करने आए तो भारत का स्कोर 88-2 था। उन्होंने 19वें ओवर तक बल्लेबाजी की और अहम 32 रन बनाए। उनकी स्ट्राइक रेट जरूर कम थी, लेकिन उन्होंने एक तरफ से विकेट बचाए रखा, जो अहम था।"

पूर्व कप्तान ने कहा कि अन्य टीमें समझती हैं कि टी20 में आप डॉट गेंद नहीं खेलना चाहते। आप हमेशा डॉट गेंद की संख्या कम करना चाहते हैं, लेकिन आप छक्के मारने की कोशिश में अपना विकेट भी नहीं गंवाना चाहते। मैच की स्थिति, पिच, और यहां तक कि हवा किस तरफ बह रही है, इसकी जानकारी होना जरूरी है। सूर्यकुमार यादव इस भारतीय टीम में यह जानकारी लाए हैं।

मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। भारतीय टीम ने ईशान किशन के 40 गेंदों पर बनाए गए विस्फोटक 77 रन, सूर्यकुमार यादव के 32, शिवम दुबे के 27, और तिलक वर्मा के 25 रन की मदद से 7 विकेट पर 175 रन बनाए थे। पाकिस्तान की टीम 18 ओवर में 114 पर सिमट गई। हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, और वरुण चक्रवर्ती ने 2-2, जबकि कुलदीप यादव और तिलक वर्मा ने 1-1 विकेट लिए। ईशान किशन प्लेयर ऑफ द मैच रहे।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top