ईशान किशन की तूफानी पारी से भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से रौंदा; माधव आनंद बोले- हर स्तर पर हराएंगे

ईशान किशन के 77 रनों की तूफानी पारी ने भारत को दिलाई पाकिस्तान पर जीत: माधव आनंद


पटना, 16 फरवरी। टी-20 विश्व कप में भारत की पाकिस्तान पर 61 रनों की शानदार जीत पर बिहार के मधुबनी विधानसभा क्षेत्र से राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) विधायक माधव आनंद ने कहा कि इस जीत के नायक ईशान किशन के साथ पूरी भारतीय टीम है।

पटना में आईएएनएस से बातचीत में विधायक माधव आनंद ने कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ भारत ने एक बार फिर शानदार जीत हासिल की है। भारत विजयी हुआ है। टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान पर भारत की यह आठवीं जीत थी, जो अपने आप में ऐतिहासिक और एक रिकॉर्ड है। टीम इंडिया ने लगातार पाकिस्तान को मैदान पर हराया है।

बागेश्वर धाम के आचार्य धीरेंद्र शास्त्री के भारत-पाक मैच पर दिए बयान पर विधायक माधव आनंद ने कहा कि पाकिस्तान ने बार-बार हमें चुनौती देने की कोशिश की है। हम उन्हें हर लेवल पर हराने के लिए काम करते रहेंगे, चाहे वह मैचों के जरिए हो, आर्थिक उपायों के जरिए हो या ग्लोबल स्टेज पर हो। हर लेवल पर, हम उन पर जीत पक्की करने की कोशिश कर रहे हैं।

पाकिस्तान के खिलाफ ईशान किशन की बल्लेबाजी को लेकर विधायक माधव आनंद ने कहा कि बिहार के लाल ईशान किशन ने पाकिस्तान के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की है। जिस पिच पर बल्लेबाजों को खेलना मुश्किल हो रहा है, जहां बल्लेबाज सिंगल लेने के लिए भी संघर्ष कर रहे थे, वहां ईशान किशन ने चौके-छक्के की बारिश कर दी। उनकी इस पारी की वजह से भारत ने पाकिस्तान के सामने एक अच्छा टोटल रखा।

उन्होंने आगे कहा कि इसके बाद हमारे तेज गेंदबाजों ने पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाजों को सस्ते में आउट कर उनकी कमर तोड़ दी। इसके बाद स्पिन गेंदबाजों ने मोर्चा संभाला और पाकिस्तान की पूरी टीम को 114 रन पर ऑल आउट कर दिया। भारत ने 61 रनों से मैच जीत लिया।

भारत इस जीत के साथ सुपर-8 क्वालिफाई कर गया है।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top