टी20 विश्व कप में अफगानिस्तान की ऐतिहासिक जीत! अजमतुल्लाह ओमरजाई की धमाकेदार पारी से यूएई चित

टी20 विश्व कप: अजमतुल्लाह ओमरजाई का गेंद और बल्ले से धमाका, अफगानिस्तान ने यूएई को हराया


नई दिल्ली, 16 फरवरी। टी20 विश्व कप 2026 के ग्रुप डी के मैच में अफगानिस्तान ने यूएई को हरा दिया। विश्व कप में अफगानिस्तान की यह पहली जीत है।

सोमवार को अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में यूएई ने अफगानिस्तान को जीत के लिए 161 रन का लक्ष्य दिया था। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की शुरुआत खराब रही थी। सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज बिना खाता खोले आउट हो गए। इब्राहिम जादरान और गुलबदीन नायब ने दूसरे विकेट के लिए 40 रन जोड़े। नायब 12 गेंद पर 13 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे।

सेदिकुल्लाह अटल 14 गेंद पर 16 रन बनाकर आउट हुए। जादरान ने अर्धशतक लगाया। वह 41 गेंद पर 53 रन की पारी खेलकर आउट हुए।

दरविश रसूली ने 23 गेंद पर 3 चौकों और 1 छक्के की मदद से 33 और अजमतुल्लाह ओमरजाई ने 21 गेंद पर 3 छक्कों और 2 चौकों की मदद से नाबाद 40 रन की पारी खेली। रसूली और ओमरजाई की पारियों की वजह से ही 19.2 ओवर में अफगानिस्तान ने 5 विकेट पर 162 रन बनाकर मैच 5 विकेट से जीता।

इससे पहले टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए यूएई ने 9 विकेट पर 160 रन बनाए थे। यूएई के लिए शोएब खान ने 48 गेंद पर 4 छक्कों और 6 चौकों की मदद से 68 रन की पारी खेली थी। इसके अलावा आलिशान सराफू ने 31 गेंद पर 3 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 40 रन बनाए थे।

अफगानिस्तान की तरफ से ऑलराउंडर अजमतुल्लाह ओमरजाई ने सबसे बेहतरीन गेंदबाजी की। ओमरजाई ने 4 ओवर में 15 रन देकर 4 विकेट लिए। मुजीब उर रहमान ने 4 ओवर में 31 रन देकर 2 विकेट लिए। राशिद खान ने 4 ओवर में 24 रन देकर 1 विकेट लिया।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top