राज्यपाल के अभिभाषण से गरमाया MP विधानसभा बजट सत्र, नल-जल योजना पर कांग्रेस का तीखा हंगामा

मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र में राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान हंगामा


भोपाल 16 फरवरी। मध्य प्रदेश में विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत सोमवार को राज्यपाल मंगुभाई पटेल के अभिभाषण से हुई। इस दौरान कांग्रेस ने जमकर हंगामा किया और कार्यवाही को मंगलवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया।

राज्य विधानसभा का बजट सत्र राज्यपाल पटेल के अभिभाषण से शुरू हुआ, इस दौरान राज्यपाल ने देश और राज्य में जारी योजनाओं और उसके जरिए बदलते परिदृश्य की चर्चा की। साथ ही राज्य में संचालित योजनाओं से लोगों की जिंदगी में आ रहे बदलाव का भी जिक्र किया।

इस अभिभाषण के दौरान कांग्रेस ने आरोप लगाया कि राज्यपाल के अभिभाषण में नल जल योजना को शामिल नहीं किया गया है और इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से हुई मौतों का जिक्र नहीं है। इस पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने आक्रोश जाहिर किया।

विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने बार-बार यही कहा कि राज्यपाल के अभिभाषण पर जब चर्चा होगी तब नेता प्रतिपक्ष अपनी बात कह सकते हैं मगर हंगामा बढ़ गया और राज्यपाल ने अपने अभिभाषण को जारी रखा। राज्यपाल के अभिभाषण के पूरा होने और राज्यपाल के जाने के बाद कांग्रेस ने हंगामा शुरू कर दिया, परिणामस्वरुप सदन की कार्यवाही को मंगलवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया।

इससे पहले राज्यपाल पटेल के विधानसभा पहुंचने पर विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, मुख्यमंत्री मोहन यादव, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार सहित अन्य ने अगवानी की। प्रदेश की सोलहवीं विधानसभा का नवम सत्र (बजट सत्र) सोमवार से प्रारंभ हुआ और 6 मार्च, 2026 तक चलेगा। सत्र की अधिसूचना जारी होने से अब तक विधानसभा सचिवालय में तारांकित प्रश्न 1750 एवं अतारांकित प्रश्न 1728, कुल 3478 प्रश्नों की सूचनाएं प्राप्त हुई हैं। जबकि ध्यानाकर्षण की 236, स्थगन प्रस्ताव की 10, अशासकीय संकल्प की 41, शून्यकाल की 83 सूचनाएं प्राप्त हुई हैं।
 

Similar threads

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
7,396
Messages
7,428
Members
18
Latest member
neodermatologist
Back
Top