बिहार : 'मुख्यमंत्री रोजगार योजना' में सीएम नीतीश ने 25 लाख महिलाओं के खाते में भेजे 10 हजार रुपये

बिहार : 'मुख्यमंत्री रोजगार योजना' में सीएम नीतीश ने 25 लाख महिलाओं के खाते में भेजे 10 हजार रुपये


पटना, 16 फरवरी। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को 'मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना' की 25 लाख लाभुक महिलाओं के खाते में एक क्लिक से 10 हजार रुपये भेजे। मुख्यमंत्री ने 10 हजार रुपये प्रति महिला को 2,500 करोड़ रुपये की राशि का रिमोट का बटन दबाकर अंतरण किया।

इसके पूर्व 1.56 करोड़ लाभुक महिलाओं के खाते में 15,600 करोड़ रुपये की राशि दी जा चुकी है। अब कुल मिलाकर 1.81 करोड़ महिलाओं के खाते में 10,000 रुपये की राशि भेजी जा चुकी है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि आज के कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंस से बड़ी संख्या में जुड़ीं सभी महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस योजना में दी गई सहायता से काफी संख्या में महिलाओं ने अपनी पसंद का रोजगार शुरू किया है। जो महिलाएं अपना रोजगार अच्छे से करेंगी, उन्हें आगे दो लाख रुपये तक की सहायता दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि अब इसके बाद जो परिवार बचे हैं, उन्हें भी जल्द ही सहायता राशि दे दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमलोगों ने शुरू से ही महिला सशक्तीकरण पर जोर दिया है। पहले बिहार में स्वयं सहायता समूह की संख्या बहुत कम थी, लेकिन अब संख्या काफी बढ़ गई है।

बता दें कि अगले पांच वर्षों में विकास की गति को और तेज करने के लिए 'सात निश्चय-3' का गठन किया गया है। इसके अंतर्गत पहले निश्चय 'दोगुना रोजगार-दोगुनी आय' के तहत राज्य की प्रति व्यक्ति औसत आय को दोगुना करने का लक्ष्य रखा गया है और इसके लिए मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत हर परिवार की एक महिला को 10 हजार रुपये तक की सहायता दी जा रही है।

मुख्यमंत्री ने इस दौरान कई लाभुक महिलाओं से वार्ता भी की। इस कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार सहित कई अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे जबकि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के जिलाधिकारी, लाभार्थी भी जुड़े हुए थे।
 

Similar threads

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
7,480
Messages
7,512
Members
18
Latest member
neodermatologist
Back
Top