सुबह की शुरुआत करें तुलसी-अदरक के इस चमत्कारी ड्रिंक से, इम्युनिटी संग पाएं चेहरे पर कुदरती निखार

तुलसी-अदरक का हेल्दी ड्रिंक: इम्युनिटी बूस्ट कर चेहरे पर लाए नेचुरल ग्लो


नई दिल्ली, 16 फरवरी। असंतुलित जीवनशैली की वजह से शरीर कई रोगों की जद में आसानी से आ जाते हैं। ऐसे में आयुर्वेद और हेल्थ एक्सपर्ट सुबह की शुरुआत एक सरल, स्वादिष्ट और सेहतमंद ड्रिंक से करने की सलाह देते हैं, जो तन-मन को फिट रखने का सबसे आसान तरीका है।

नेशनल हेल्थ मिशन के अनुसार, तुलसी और अदरक से बना हेल्दी ड्रिंक आपकी वेलनेस रूटीन का महत्वपूर्ण हिस्सा बन सकता है। यह प्राकृतिक पेय धीरे-धीरे आपकी पूरी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाता है। इसे बनाने के लिए कोई झंझट नहीं बल्कि यह बेहद आसान है। इसके लिए रात में तुलसी के पत्ते और अदरक को गर्म पानी में भिगोकर रखें, सुबह खाली पेट पी लें।

तुलसी-अदरक से बने हेल्दी ड्रिंक के सेवन से इम्युनिटी मजबूत होती है और चेहरे पर नेचुरल ग्लो आता है। साथ ही यह तनाव को दूर कर मन को शांति देती है।

तुलसी को आयुर्वेद में औषधियों की रानी कहा जाता है। इसमें एंटीबैक्टीरियल, एंटीवायरल और एंटीऑक्सीडेंट गुण भरपूर होते हैं। यह सर्दी-खांसी, गले की खराश और फेफड़ों की समस्याओं से राहत देती है। तुलसी तनाव कम करने में भी कारगर है, क्योंकि यह कोर्टिसोल हार्मोन को नियंत्रित करती है और मन को शांत रखती है। दूसरी ओर अदरक पाचन तंत्र का सबसे अच्छा दोस्त है। इसमें जिंजरोल नामक कंपाउंड होता है, जो सूजन कम करता है, शरीर को गर्म रखता है और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर बनाता है। अदरक गैस, ब्लोटिंग और अपच से तुरंत राहत देता है।

तुलसी और अदरक का यह कॉम्बिनेशन मिलकर कई फायदे देते हैं। यह ड्रिंक इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है, जिससे मौसमी बीमारियां आसानी से नहीं पकड़तीं। बदलते मौसम में सर्दी-जुकाम से बचाव के लिए यह घरेलू उपाय बहुत प्रभावी है। त्वचा के लिए भी यह कमाल का है। दोनों में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर से टॉक्सिन्स निकालते हैं, सूजन घटाते हैं और मुंहासों-डलनेस को दूर करते हैं। नतीजा चेहरा चमकदार और स्वस्थ दिखता है।

पाचन सुधारने में भी यह बेहतरीन है। अदरक पेट साफ रखता है, जबकि तुलसी डिटॉक्सिफिकेशन करती है। रोजाना पीने से एनर्जी लेवल बढ़ता है, थकान कम होती है और दिनभर फ्रेश महसूस होता है। श्वसन तंत्र के लिए भी यह फायदेमंद है। यह बलगम निकालती है, सांस की नलियां साफ करती है और सांस लेने में आसानी देती है।

यह सस्ता, घरेलू और पूरी तरह नेचुरल ड्रिंक है, जो बिना किसी साइड इफेक्ट के तन-मन को फिट और चमकदार बनाए रखता है। हालांकि, अगर कोई स्वास्थ्य समस्या जैसे अल्सर, एसिडिटी या ब्लड थिनर दवाएं ले रहे हैं, तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
 

Similar threads

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
8,877
Messages
8,909
Members
19
Latest member
Jessantict5434
Back
Top