एनसीआर में मौसम की नई करवट, 17 को हल्की बारिश-तेज हवाएं, प्रदूषण भी ऑरेंज जोन में

मौसम एक बार फिर बदलेगा मिजाज, 17 को बारिश की संभावना, एनसीआर में एक्यूआई ऑरेंज जोन में


नोएडा, 16 फरवरी। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है। मौसम विभाग के 7 दिन के पूर्वानुमान के अनुसार 17 फरवरी को आसमान में सामान्य से अधिक बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसके बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

पूर्वानुमान के मुताबिक, 16 फरवरी को न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है तथा मौसम मुख्य रूप से साफ रहेगा। 17 फरवरी को भी न्यूनतम तापमान 13 डिग्री और अधिकतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है, लेकिन इस दिन सामान्यत: बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

18 फरवरी को न्यूनतम तापमान 13 डिग्री और अधिकतम 28 डिग्री रहने का अनुमान है तथा मौसम फिर से साफ हो जाएगा। 19 फरवरी को न्यूनतम 14 डिग्री और अधिकतम 28 डिग्री, 20 फरवरी को न्यूनतम 14 डिग्री और अधिकतम 28 डिग्री तथा 21 फरवरी को भी न्यूनतम 14 डिग्री और अधिकतम 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

अधिकांश दिनों में मुख्य रूप से साफ आसमान रहने की संभावना जताई गई है। वहीं, वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) की बात करें तो एनसीआर में फिलहाल स्थिति आंशिक रूप से ठीक बनी हुई है, लेकिन अधिकांश स्थानों पर एक्यूआई ऑरेंज श्रेणी में दर्ज किया गया है। गाजियाबाद में इंदिरापुरम का एक्यूआई 269, लोनी 299, संजय नगर 198 और वसुंधरा 259 दर्ज किया गया।

दिल्ली में आनंद विहार का एक्यूआई 300, अशोक विहार 266, अलीपुर 256, बवाना 264, बुराड़ी क्रॉसिंग 240, चांदनी चौक 247, सीआरआरआई मथुरा रोड 202, डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज 212 और डीटीयू 205 दर्ज किया गया। आया नगर में अपेक्षाकृत बेहतर स्थिति रही, जहां एक्यूआई 155 दर्ज हुआ।

नोएडा में सेक्टर-125 का एक्यूआई 225, सेक्टर-1 का 201 और सेक्टर-116 का 202 दर्ज किया गया। इससे स्पष्ट है कि एनसीआर के अधिकांश इलाकों में वायु गुणवत्ता मध्यम से खराब श्रेणी के बीच बनी हुई है।

मौसम विभाग के अनुसार 17 फरवरी को संभावित बारिश और तेज हवाओं से प्रदूषण के स्तर में अस्थायी सुधार देखने को मिल सकता है। हालांकि बारिश के बाद तापमान में गिरावट से सुबह और रात के समय ठंड का अहसास बढ़ सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि लोगों को बदलते मौसम को देखते हुए स्वास्थ्य संबंधी सावधानियां बरतनी चाहिए।
 

Similar threads

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
7,307
Messages
7,339
Members
18
Latest member
neodermatologist
Back
Top