'बेटे की शानदार पारी से भारत ने पाकिस्तान को हराया', ईशान किशन के पिता ने जीत पर खुशी जताई

'बेटे की शानदार पारी से भारत ने पाकिस्तान को हराया,' ईशान किशन के पिता ने जीत पर जताई खुशी


पटना, 15 फरवरी। आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान के खिलाफ भारत की शानदार जीत के बाद देशभर में जश्न का माहौल है। इसी क्रम में भारतीय क्रिकेटर ईशान किशन के पिता प्रणव पांडे ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में अपनी खुशी जाहिर की।

ईशान किशन ने ताबड़तोड़ 77 रन की शानदार पारी खेली है और उनको 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया।

ईशान किशन के पिता प्रणव पांडे ने कहा, “यह हम सबके लिए, हमारे परिवार, आपके लिए, बिहार के लोगों और पूरे देश के लिए बहुत खुशी की बात है। यह गर्व का पल है कि भारत ने जीत हासिल की। लोग इस मुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और इससे बहुत सारी भावनाएं जुड़ी हुई थीं। अब इस जीत के साथ वे भावनाएं पूरी हो गई हैं।”

प्रणव पांडे ने आगे कहा कि उनका बेटा बिना किसी दबाव के खेलता रहे और लगातार रन बनाता रहे, यही उनकी कामना है। उन्होंने कहा, “वह कोई प्रेशर न ले, इसी तरह रन बनाता जाए और भारत जीतता जाए। वह लगातार मेहनत कर रहा है। मेहनत का कोई शॉर्टकट नहीं होता, लेकिन उसका फल जरूर मिलता है।”

उन्होंने विश्वास जताया कि टीम इंडिया आगे भी टूर्नामेंट में इसी तरह का प्रदर्शन करेगी और देशवासियों को गर्व का अवसर देती रहेगी। भारत की इस जीत ने क्रिकेट प्रेमियों के उत्साह को और बढ़ा दिया है, खासकर बिहार में, जहां ईशान किशन की उपलब्धि को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

दरअसल, भारत ने पाकिस्तान को आर प्रेमदासा स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 27वें मुकाबले में 61 रन से करारी शिकस्‍त दी। टूर्नामेंट में लगातार तीसरी जीत के साथ भारत ने सुपर-8 में प्रवेश कर लिया है।

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट खोकर 175 रन बनाए। इस पारी में ईशान किशन ने 40 गेंदों में 3 छक्कों और 10 चौकों के साथ 77 रन की पारी खेली, जबकि कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 25 रन बनाए। इसके जवाब में पाकिस्तानी टीम 18 ओवरों में महज 114 रन पर सिमट गई। इस टीम के लिए उस्मान खान ने सर्वाधिक 44 रन बनाए, जबकि शाहीन अफरीदी ने नाबाद 23 रन की पारी खेली।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top