भारत से हार पर रोया पाकिस्तानी फैन: 'टीम ने फाइट नहीं की, लड़कर हारते तो इतना दुख न होता'

इंडिया टीम की जीत पर पाकिस्‍तानी फैन बोला- 'अगर फाइट करके हारते तो इतना दुख नहीं होता'


कोलंबो, 15 फरवरी। आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत द्वारा पाकिस्तान को 61 रन से हराने के बाद श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में मैच देख रहे दर्शकों ने मिली-जुली प्रतिक्रियाएं दीं। जहां भारतीय समर्थकों में उत्साह है, वहीं कुछ पाकिस्तानी प्रशंसक निराश नजर आए।

मैच के बाद एक पाकिस्तानी फैन भावुक हो गया और रोते हुए कहा, “मैच बहुत निराशाजनक रहा। दुबई में एशिया कप के दौरान भी हम तीनों मैच हार गए थे और यहां भी हार गए। कम से कम पाकिस्तान को मुकाबला तो करना चाहिए था, लेकिन उन्होंने वैसी लड़ाई नहीं दिखाई। अगर फाइट करके हारते तो इतना दुख नहीं होता। तकलीफ हो रही है, लेकिन जीतें या हारें, मुझे अपनी टीम से लगाव है। बड़ी उम्मीदों के साथ आता हूं, मगर हर बार निराशा ही मिलती है।”

वहीं, एक अन्य दर्शक ने भारतीय टीम के प्रदर्शन की जमकर सराहना की। उसने कहा, “भारत का प्रदर्शन बहुत शानदार रहा। सभी खिलाड़ी पूरे जोश और आत्मविश्वास में नजर आए। मुझे लगता है कि भारत ही इस बार वर्ल्ड कप जीतेगा। अगला मैच और भी रोमांचक होने वाला है।”

एक अन्य प्रशंसक ने कहा कि उन्हें पहले से भरोसा था कि भारत ही जीतेगा और मुकाबला एकतरफा साबित हुआ।

एक भारतीय फैन ने उत्साह व्यक्त करते हुए कहा, “मैं बहुत एक्साइटेड हूं। टीम इंडिया यह मैच किसी भी कीमत पर जीतने वाली थी। मुझे पूरी उम्मीद थी कि टीम शानदार जीत दर्ज करेगी।”

दरअसल, भारत ने रविवार को आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 27वें मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ 61 रन से शानदार जीत दर्ज की। इसी के साथ टीम इंडिया ने 'सुपर-8' में जगह बना ली है। ताबड़तोड़ 77 रन की पारी खेलने वाले ईशान किशन को 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया।

ऐतिहासिक जीत के बाद ईशान किशन ने कहा, "भारत बनाम पाकिस्तान का मैच हमेशा खास होता है, सिर्फ हमारे लिए नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए। पाकिस्तान के खिलाफ जीत हमें जबरदस्त आत्मविश्वास देगी और हम इसी मोमेंटम को आगे जारी रखना चाहेंगे।"
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top