कोलंबो में भारत ने T20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को रौंदा, डीके शिवकुमार समेत नेताओं ने दी बधाई

कोलंबो में भारत की शानदार जीत, डीके शिवकुमार और जीतू पटवारी समेत कई नेताओं ने दी बधाई


नई दिल्ली, 15 फरवरी। कोलंबो में भारत-पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप का दिलचस्प मैच हुआ। यह मैच भारत ने जीत लिया और पाकिस्तान की करारी हार हुई है। कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार, मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी समेत तमाम नेताओं ने बधाई दी है।

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री ने टीम इंडिया की जीत पर बधाई देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर लिखा, “अरबों दिलों का गौरव। आईसीसी टी20 क्रिकेट विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ शानदार जीत के लिए भारतीय टीम को हार्दिक बधाई। अनुशासित गेंदबाजी और दमदार फील्डिंग ने इस जीत की नींव रखी। हमारी टीम को आगे के मैचों में भी यही लय और बड़ी सफलता मिले, यही हमारी कामना है।”

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने लिखा, “अद्भुत, शानदार, जबरदस्त जीत। भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को पराजित कर देश का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। पूरी टीम को हार्दिक बधाई। देश को आप सभी खिलाड़ियों पर गर्व है।”

उत्तर प्रदेश के मछलीशहर से समाजवादी पार्टी की विधायक रागिनी सोनकर ने टीम इंडिया की जीत पर बधाई देते हुए लिखा, “टी20 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप मुकाबले में पाकिस्तान पर भारतीय क्रिकेट टीम की शानदार विजय पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं और भारतीय क्रिकेट टीम के सभी खिलाड़ियों को बधाई।”

उन्होंने आगे लिखा कि हर बार की तरह आपके शानदार प्रदर्शन ने सभी देशवासियों को गौरवान्वित किया है।

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट खोकर 175 रन बनाए। इस पारी में ईशान किशन ने 40 गेंदों में 3 छक्कों और 10 चौकों की मदद से 77 रन बनाए, जबकि कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 25 रन बनाए। इसके जवाब में पाकिस्तानी टीम 18 ओवर में महज 114 रन पर सिमट गई। इस टीम के लिए उस्मान खान ने सर्वाधिक 44 रन बनाए, जबकि शाहीन अफरीदी ने नाबाद 23 रन की पारी खेली।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top